दागी गई मिसाइल की एक तस्वीर, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

सायरन की गूंज...बंकर की ओर दौड़े लोग, इजरायल पर यमन से दागी गई मिसाइल, तेल अवीव में मचा हड़कंप

Attack on Israel: इजरायली सेना (IDF) ने बताया कि यमन से हौथी विद्रोहियों द्वारा मिसाइल दागे जाने के बाद तेल अवीव, यरुशलम और आसपास के कई इलाकों में सायरन बज उठे। इस वजह से लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

अमन उपाध्याय

Israel Missile Attack: यमन से इजरायल की ओर दागी गई एक मिसाइल के कारण तेल अवीव, यरुशलम और मध्य इजरायल के कई क्षेत्रों में हवाई हमले की चेतावनी के सायरन बज उठे। इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई और वे सुरक्षा के लिए तुरंत बंकरों की ओर भागने लगे। इजरायल की सेना (IDF) के अनुसार, यह मिसाइल गिरने से पहले ही हवा में नष्ट हो गई थी।

IDF के अनुसार, इजरायल की वायु रक्षा प्रणाली ने मिसाइल के मलबे को रोकने के लिए कई इंटरसेप्टर मिसाइलें लॉन्च कीं। मिसाइल के अवशेष मध्य इजराइल के विभिन्न क्षेत्रों में गिरें, लेकिन अब तक किसी भी तरह की क्षति या चोट की खबर नहीं है। घटना की जांच अभी जारी है।

यमन से दागी गई मिसाइल

इजरायल की सेना ने हाल ही में बताया कि उसने यमन से दागी गई एक मिसाइल को सफलतापूर्वक रोक लिया। यह मिसाइल कथित तौर पर इजरायल के पहले किए गए हमले का जवाब में दागी गई थी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को तेल अवीव, यरुशलम और कई अन्य शहरों में हवाई हमले के सायरन बज उठे, जिसके चलते लोगों को सुरक्षित ठिकानों की ओर भागना पड़ा। हालांकि, इस मिसाइल हमले में न तो किसी के हताहत होने की खबर मिली और न ही किसी बड़े नुकसान की जानकारी सामने आई।

लंबे समय से कर रहा है हमला

दरअसल, ईरान के समर्थन से यमन में सक्रिय हूती लड़ाके लंबे समय से सऊदी अरब और खाड़ी क्षेत्र के अन्य देशों पर हमले करते रहे हैं। इजरायल पर हुआ हालिया हमला इस संघर्ष को एक नया अंतरराष्ट्रीय मोड़ देता है। इस बीच, आईडीएफ ने स्पष्ट किया है कि इजरायल अपनी संप्रभुता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए किसी भी कदम से पीछे नहीं हटेगा।

इसी दौरान, दक्षिणी लेबनान के डिएर किफा क्षेत्र में आईडीएफ ने हिज़्बुल्लाह के हथियारों के ठिकाने को निशाना बनाया। सेना का कहना है कि यह ठिकाना इजरायल और लेबनान के बीच हुए समझौतों का उल्लंघन करता है। आईडीएफ ने साफ कर दिया है कि इजरायल और उसके नागरिकों पर मंडराते हर खतरे को खत्म करने के लिए उसकी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Delhi Building Collapse Live Update: सत्य निकेतन हादसे में 2 की मौत, कई अब भी दबे, मौके पर पहुंचे LG

AMU में चल रही हिटलरशाही...छात्रों के बाद अब शिक्षकों ने भी खोला मोर्चा, प्रशासन पर लगाए तानाशाही के आरोप

Delhi Satya Niketan: खून से लथपथ चेहरा और मदद की गुहार, मलबे के अंदर से छात्र ने भेजा VIDEO

नक्शे में न हो छेड़छाड़… जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को लेकर भारत का संयुक्त राष्ट्र में कड़ा रुख

मैं बेरोजगार हूं, काम दे दो... अमेठी में चुनाव हारते ही स्मृति ईरानी ने किसे किया था फोन; जानें पूरी कहानी