कोलंबिया में भीषण विमान हादसा (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

उड़ते ही आग को गोला बना प्लेन, मशहूर सिंगर समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत, सामने आया खौफनाक VIDEO

Yeison Jimenez Death: कोलंबिया के बोयाका में चार्टर विमान दुर्घटना में लोकप्रिय गायक येइसन जिमेनेज सहित छह लोगों की मौत हुई, जिससे संगीत जगत और प्रशंसकों में शोक फैल गया व्याप्त।

अक्षय साहू

Yeison Jimenez Plane Crash: कोलंबिया की राजधानी बोगोटा के पास हुए एक भीषण विमान हादसे ने पूरे देश को शोक में डुबो दिया है। इस दर्दनाक दुर्घटना में एक चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें कुल छह लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में कोलंबिया के बेहद लोकप्रिय गायक और गीतकार येइसन जिमेनेज भी शामिल थे। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई, संगीत जगत और उनके लाखों प्रशंसकों में गहरा सदमे में आ गए।

यह हादसा कोलंबिया के बोयाका प्रांत में हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि चार्टर विमान ने जुआन जोस रोंडॉन एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन वह आवश्यक ऊंचाई हासिल करने में असफल रहा। उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद विमान रनवे के पास स्थित एक खेत में गिरकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। घटनास्थल से सामने आए वीडियो में देखा गया कि छोटा विमान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था और उसका मलबा आग की लपटों में घिरा हुआ था। यह हादसा बोयाका के पाइपा और दुइतामा के बीच के इलाके में हुआ, जहां राहत और बचाव कार्य तुरंत शुरू किया गया।

येइसन जिमेनेज की मौके पर ही मौत

अधिकारियों के अनुसार, इस निजी विमान में पायलट समेत कुल छह लोग सवार थे। इनमें येइसन जिमेनेज के अलावा उनकी टीम के चार अन्य सदस्य भी शामिल थे, जिनकी इस हादसे में मौके पर ही मौत हो गई। बताया गया है कि जिमेनेज बोयाका में एक प्रस्तुति देने के बाद मारिनिला में आयोजित अपने अगले कार्यक्रम के लिए मेडेलिन एयरपोर्ट जा रहे थे। इसके लिए उन्होंने निजी चार्टर विमान से यात्रा करने का फैसला किया था। देखें वीडियो-

सोशल मीडिया पर लोग दे रहे श्रद्धांजलि

येइसन जिमेनेज की असमय मौत ने उनके प्रशंसकों को पूरी तरह स्तब्ध कर दिया है। सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि देने का सिलसिला लगातार जारी है। लोग उनकी संगीत यात्रा, उनके गीतों और उनके व्यक्तित्व को याद करते हुए भावुक संदेश साझा कर रहे हैं।

एक प्रशंसक ने लिखा कि उनकी मौत ने दिल को झकझोर कर रख दिया है, वहीं एक अन्य ने भावुक होकर कहा कि जिमेनेज ने कई बार हवाई दुर्घटना में मरने का सपना देखने की बात कही थी और आज वही सपना हकीकत बन गया। यह घटना न सिर्फ संगीत जगत के लिए, बल्कि पूरे कोलंबिया के लिए एक अपूरणीय क्षति मानी जा रही है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, रिहा होने के बाद आई पहली प्रतिक्रिया

Kal Ka Mausam: तमिलनाडु से केरल तक बारिश का अलर्ट, दिल्ली-UP में कैसा रहेगा मौसम? पढ़ें IMD का ताजा अपडेट

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल