व्लादिमिर जेलेंस्की, यूक्रेन के राष्ट्रपति, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

वोलोडिमिर जेलेंस्की ने ‘फादर्स डे' पर साझा कीं कुछ इमोशनल तस्वीरें

दामिनी सिंह

यूक्रेन : यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Ukrainian President Volodymyr Zelensky) ने ‘फादर्स डे' (Father's Day) पर बच्चों और माता-पिता की 10 भावुक तस्वीरें साझा कीं। एक तस्वीर (Photo) में एक सैनिक सबवे स्टेशन में घुटनों पर बैठकर एक बच्चे का चुंबन लेता नजर आ रहा है, वहीं एक अन्य तस्वीर में एक महिला तथा नवजात बच्चा नम आखों से एक व्यक्ति को अलविदा कहते नजर आ रहे हैं। 

जेलेंस्की ने रविवार को ‘फादर्स डे' के मौके पर इन तस्वीरों को साझा किया और रूसी हमले के बीच देश की स्थिति का एक अलग रूप दिखाने की कोशिश की। इन्हीं तस्वीरों में से एक तस्वीर बच्चे के जन्म के दौरान की प्रतीत होती है, जिसमें एक पुरुष और महिला एक कमरे में सोते हुए बच्चे को देखते नजर आ रहे हैं। यह देखने से एक अस्पताल लग रहा है, जिसकी दीवारों में कई दरारें दिख रही हैं। 

जेलेंस्की ने तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘एक पिता होना बहुत बड़ी जिम्मेदारी और साथ ही बहुत बड़ी खुशी है। यह रिश्ता आपको ताकत देता है, समझदार बनाता है, आगे बढ़ने और हार न मानने की प्रेरणा देता है।' उन्होंने अपने देश के सेनानियों से ‘ अपने परिवार, अपने बच्चों और पूरे यूक्रेन के भविष्य' के लिए आगे बढ़ते रहने का आह्वान किया। (एजेंसी)

परविंदर झोटा मर्डर केस में SHO बेअंत कौर सस्पेंड; कहीं बाजार बंद, कहीं चक्काजाम, टोल प्लाजा पर प्रदर्शन- VIDEO

एपीजे अब्दुल कलाम जयंती: एक रैंक से टूटा था पायलट बनने का सपना, 74 साल की उम्र में पुणे के आसमान में किया पूरा

Punjab Bandh: परविंदर सिंह झोटा की हत्या के विरोध में पंजाब बंद, कई जगह चक्का जाम, फूंका भगवंत मान का पुतला

CJP की तिरंगा यात्रा से पहले अलर्ट! पुलिस कमिश्नर ने हाई लेवल मीटिंग बुलाई, आगे की रणनीति पर मंथन

अवमानना नोटिस पर गृह सचिव गोविंद मोहन की सुप्रीम कोर्ट से बिना शर्त माफी, सरकार के फैसले की बताई वजह