File Photo 
विदेश

समुद्र के अंदर ज्वालामुखी फटा, इस देश में आ सकती है सुनामी, चेतावनी जारी

वैष्णवी वंजारी

वेलिंगटन: टोंगा ने समुद्र के अंदर ज्वालामुखी फटने के बाद शनिवार को सुनामी की चेतावनी जारी की। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में बड़ी लहरें तटीय क्षेत्रों में किनारों को पार करते दिख रही हैं। टोंगा मौसम विज्ञान सेवाओं ने बताया कि पूरे टोंगा के लिए सुनामी की चेतावनी लागू की गई है। टोंगा के हंगा टोंगा हंगा हापाई द्वीप पर ज्वालामुखी के सक्रिय होने की घटनाओं की श्रृंखला के तहत शनिवार को ज्वालामुखी फटा। डॉ. फाकाइलोएटोंगा ताउमोएफोलाउ नाम से एक ट्विटर यूजर ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें लहरें किनारों को तोड़कर पार जाती दिख रही हैं। 

उसने लिखा, ‘‘ज्वालामुखी फटने की आवाज को वास्तव में सुन सकता हूं, यह बहुत उग्र लग रहा है।'' उसने लिखा, ‘‘राख और छोटे-छोटे कंकड़ बरस रहे हैं, आसमान में अंधकार छा गया है।''

इससे पहले, ‘माटांगी टोंगा' समाचार साइट ने बताया कि वैज्ञानिकों ने शुक्रवार तड़के ज्वालामुखी के सक्रिय होने के बाद बड़े पैमाने पर विस्फोट, गरज और बिजली गिरने की घटनाएं देखीं। साइट ने बताया कि उपग्रह से प्राप्त तस्वीरों में राख, भाप और गैस की पांच किलोमीटर व्यापक परत हवा में लगभग 20 किलोमीटर (12 मील) तक उठती दिख रही है। 

वहीं, 2,300 किलोमीटर (1,400 मील) से अधिक दूरी पर स्थित न्यूजीलैंड में अधिकारी विस्फोट से तूफान आने की चेतावनी दे रहे हैं। ‘नेशनल इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी' ने कहा कि बड़े ज्वालामुखी विस्फोट के बाद न्यूजीलैंड के कुछ हिस्सों में तटों पर ‘‘मजबूत और असामान्य लहरें अप्रत्याशित उछाल से साथ आ सकती हैं।'' (एजेंसी)

पाकिस्तान बांग्लादेश से हैं CJP के फॉलोअर्स? सोनम वांगचुक का खुलासा, कहा- प्रशासन ने पहले ही आगाह किया था...

मैं CM बनना चाहता हूं...केशव प्रसाद मौर्य के बयान से सियासी भूचाल! 2027 चुनाव के बाद योगी की होगी छुट्टी?

ताशकंद में PM मोदी का भव्य स्वागत, मिर्जियोयेव से हुई अहम बातचीत, द्विपक्षीय आर्थिक सहयोग पर हुई बड़ी बात

20 मिनट की देरी ने बचाई जान, भारत लौटे केरल और नागपुरवासी, तमिलनाडु के 219 लोग सुरक्षित, सैकड़ों अभी भी लापता

NEET-PG Exam 2026: जयपुर में परीक्षा के दौरान सर्वर ठप, छात्रों का फूटा गुस्सा, सेंटर पर काटा बवाल- VIDEO