वीडियो से गिया स्नैप्शॉट (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

मोदी-ट्रंप से जिनपिंग-जेलेंस्की तक...पुतिन ने सांता बनकर बांटे तोहफे, VIDEO में देखिए किसे क्या दिया

Putin Viral Video: क्रिसमस पर तोहफे देने की परंपरा बहुत पुरानी है। लोग इस खास दिन पर अपने परिवार और दोस्तों को तोहफ़े देते हैं और शुभकामनाएं भेजते हैं। रूस ने यह परंपरा दिलचस्प तरीके से निभाई है।

अभिषेक सिंह

Putin Christmas Gifts:  क्रिसमस पर तोहफे देने की परंपरा बहुत पुरानी है। लोग इस खास दिन पर अपने परिवार और दोस्तों को तोहफ़े देते हैं और शुभकामनाएं भेजते हैं। इस बार रूस ने यह परंपरा दिलचस्प तरीके से निभाई है। रूस ने हाल ही में एक AI-जेनरेटेड वीडियो शेयर किया है जिसमें रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत, चीन, अमेरिका और तुर्की सहित कई देशों के नेताओं को क्रिसमस के तोहफे दे रहे हैं।

पुतिन का गिफ्ट देते हुए यह वीडियो केन्या में रूसी दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर किया था। वीडियो की शुरुआत में व्लादिमीर पुतिन सांता क्लॉज़ की ड्रेस पहने हुए हैं और तोहफो से भरा एक बोरा लिए हुए हैं। यह वीडियो अपने आप में बेहद ही अनोखा और काफी मजेदार है।

किस नेता को दिया कौन सा गिफ्ट?

इससे भी ज्यादा दिलचस्प वे तोहफे हैं जो पुतिन ग्लोबल नेताओं को देते हैं। ये तोहफे प्रतीकात्मक हैं और इन देशों के साथ रूस के संबंधों की ओर इशारा करते हैं। पुतिन का पहला तोहफा चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के लिए है। जिनपिंग को ऐसे अक्षर मिलते हैं जिन पर चीनी युआन और रूसी रूबल के प्रतीक बने हुए हैं।

जिनपिंग के इस तोहफे को जैसे ही इन्हें क्रिसमस ट्री पर रखा जाता है, डॉलर का निशान नीचे गिर जाता है और टूट जाता है। चीनी राष्ट्रपति को दिया गया यह तोहफा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक संदेश देने की कोशिश है, जो यह बताता है कि चीन और रूस डॉलर को सीधे चुनौती देने के लिए तैयार हैं।

ट्रंप को गिफ्ट में दी खास तस्वीर

अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया गया तोहफा अलास्का शिखर सम्मेलन की याद दिलाता है। ट्रंप को पुतिन के साथ अपनी मुलाकात के दौरान खींची गई एक तस्वीर मिलती है। अलास्का में यह मुलाकात यूक्रेन युद्ध पर किसी ठोस शांति समझौते के बिना खत्म हो गई थी। इसके ज़रिए, रूस ने ट्रंप की नाकामी का मज़ाक उड़ाया है।

PM मोदी को दिया बेहतरीन तोहफा

इस AI-जेनरेटेड वीडियो में, रूसी राष्ट्रपति प्रधानमंत्री मोदी को सुखोई Su-57 स्टील्थ फाइटर जेट का एक छोटा मॉडल तोहफे में देते हैं। यह भारत और रूस के बीच लंबे समय से चले आ रहे रक्षा संबंधों को दिखाता है। यह खास तौर पर महत्वपूर्ण है क्योंकि, रिपोर्ट्स के अनुसार, रूसी रक्षा अधिकारियों ने हाल ही में Su-57 के लिए एक डील का प्रस्ताव दिया था, जिसके तहत भारत में इस विमान के निर्माण की संभावना है।

किम जोंग उन को भेजी तलवार

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन को पुतिन से एक स्नो ग्लोब लेते हुए दिखाया गया है जिस पर "अक्कूयू" शब्द लिखा हुआ है। यह तुर्की में रूसी सरकारी कंपनी रोसाटॉम द्वारा बनाए जा रहे पहले परमाणु ऊर्जा संयंत्र को संदर्भित करता है। इस बीच, उत्तर कोरियाई तानाशाह किम जोंग उन को पुतिन को एक तलवार देते हुए दिखाया गया है, जिसके साथ एक नोट था जिस पर लिखा था, "रूस की ओर से आभार के साथ।"

जेलेंस्की को गिफ्ट की हथकड़ी

इनके अलावा पुतिन ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की को भी एक तोहफा दिया। यह तोहफा सबसे ज़्यादा चौंकाने वाला था। पुतिन ने ज़ेलेंस्की को रूस की ओर से तोहफे में हथकड़ी भेजी। वीडियो में ज़ेलेंस्की को जेल की सलाखों के पीछे भी दिखाया गया है।

Delhi CJP Protest LIVE: सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को अवमानना का नोटिस जारी किया, 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस

CJP के प्रदर्शन पर दिल्ली पुलिस की पाबंदियों पर SC सख्त, बैरिकेड हटाने और मेट्रो स्टेशन खोलने का दिया आदेश

CJI से मिलेंगे मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, शाम 4 से 5 बजे का मांगा समय, CJP को लेकर इमरजेंसी का जिक्र

मुझे किडनैप किया गया... ध्रुव राठी ने दिल्ली पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, पासपोर्ट दिखाकर कहा मुझे हक है- VIDEO

नेपाल में बैक टू बैक कुदरत की मार! बूढ़ी गंडकी नदी में आई बाढ़, लोगों को सुरक्षित जगह पर पहुंचाया