बांग्लादेश में सैन्य अभ्यास करेंगे अमेरिकी सैनिक (फोटो- सोशल मीडिया) 
विदेश

बांग्लादेश पहुंचे अमेरिकी सैनिक, एंट्री का नहीं रिकार्ड, भारत के खिलाफ अब क्या करने वाले हैं यूनुस?

Bangladesh News: शेख हसीना सरकार के पतन के बाद बांग्लादेश में अमेरिकी सैन्य गतिविधियाँ तेज़ हो गई हैं, जिससे क्षेत्रीय तनाव बढ़ा है। अमेरिकी सैनिकों की मौजूदगी और एक अधिकारी की

अक्षय साहू

US Soldiers in Bangladesh: शेख हसीना के तख्तापलट के बाद से भारत और बांग्लादेश के रिश्ते तनावपूर्ण चल रहे हैं। अंतरिम सरकार के प्रमुख मुहम्मद यूनुस सत्ता परिवर्तन के बाद लगातार चुनौतियों का सामना कर रहें हैं। इस बीच बांग्लादेश में अमेरिकी सैनिकों की बढ़ती संख्या ने एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। खासकर अमेरिकी सैनिकों रहने खाने को लेकर बरती जा रही सतर्कता ने शक पैदा कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बिते दिनों 10 सितंबर को अमेरिकी वायु सेना और अमेरिकी सेना के लगभग 120 अधिकारी ढाका से चटगांव पहुंचे। उनके ठहरने के लिए ढाका के प्रसिद्ध रेडिसन ब्लू होटल में 85 कमरे पहले से बुक किए गए थे। लेकिन होटल के रजिस्टर में किसी भी अधिकारी का नाम दर्ज नहीं किया गया। हालांकि, आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सैनिक संयुक्त सैन्य अभ्यास के लिए बांग्लादेश आए हैं।

होटल में मृत पाया गया था अमेरिकी अधिकारी

बता दें कि, 14 सितंबर को चटगांव एयरपोर्ट पर मिस्र की वायु सेना का एक विमान उतरा, और इसके अगले ही दिन अमेरिकी सैनिकों ने बांग्लादेश वायु सेना के पटेंगा एयरबेस का निरीक्षण किया था। इन घटनाओं ने यह साफ कर दिया है कि बांग्लादेश इस समय कई वैश्विक शक्तियों की सैन्य कूटनीति का केंद्र बनता जा रहा है।

अमेरिकी सैनिकों की उपस्थिति तब और चर्चा में आ गई जब 31 अगस्त को ढाका के वेस्टिन होटल में अमेरिकी विशेष बल कमान के अधिकारी टेरेंस अर्वेले जैक्सन मृत पाए गए। अप्रैल में बांग्लादेश पहुंचे इस अधिकारी की मौत को संदिग्ध माना जा रहा है। हालांकि, अमेरिकी और बांग्लादेशी अधिकारियों ने इस मामले पर अब तक कोई सार्वजनिक टिप्पणी नहीं की है, जिससे इस घटना को लेकर संदेह और भी गहरा गया है।

2025 में कई सैन्य अभ्यास

अमेरिकी सैनिक पहले भी बांग्लादेश में "टाइगर लाइटनिंग 2025" और "ऑपरेशन लाइटनिंग" जैसे सैन्य अभ्यासों में भाग ले चुके हैं। इन अभ्यासों का उद्देश्य क्षेत्रीय सुरक्षा को मजबूत करना, सेनाओं के बीच समन्वय बढ़ाना और शांति स्थापना के प्रयासों को समर्थन देना रहा है। शेख हसीना सरकार के पतन के बाद इन गतिविधियों को अमेरिका की बांग्लादेश में बढ़ती रणनीतिक दिलचस्पी के रूप में देखा जा रहा है।

बद्रीनाथ-ऋषिकेश हाईवे पर मुश्किल में फंसे तीर्थयात्री! भारी बारिश से गिरा चट्टान, इलाके में रेड अलर्ट जारी

SIR Controversy: चुनाव आयोग पर सवाल उठाने पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता, बोलीं- लोकतंत्र को कमजोर कर रहा विपक्ष

Ram Mandir: चंपत राय को भेजा था ₹2.25 लाख का VIDEO, SIT चार्जशीट में क्या-क्या? राम मंदिर में NSG कमांडो तैनात

PM Modi Mann Ki Baat Live: मन की बात का 138वां कार्यक्रम, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

Faridabad: नमो मैराथन में उमड़ा 1.35 लाख युवाओं का सैलाब, CM नायब सैनी और शिखर धवन ने दिखाई हरी झंडी