अटलांटिक महासागर में अमेरिका और रूस के बीच भीषण तनाव, (डिजाइन फोटो) 
विदेश

अटलांटिक में महायुद्ध की आहट! अमेरिकी सेना ने रूसी तेल टैंकर को घेरा, पुतिन ने भेजी पनडुब्बी

US Russia Conflict News: अटलांटिक महासागर में अमेरिका और रूस के बीच भीषण तनाव पैदा हो गया है। अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला से जुड़े एक रूसी तेल टैंकर को जब्त करने की कोशिश की है।

अमन उपाध्याय

US Russia Latest News In Hindi: अटलांटिक महासागर में आइसलैंड के करीब अमेरिका और रूस के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अमेरिकी तटरक्षक बल (US Coast Guard) पिछले दो हफ्तों से रूसी तेल टैंकर 'मरीनेरा' का पीछा कर रहा है। रूस के सरकारी मीडिया 'आरटी' (RT) ने कुछ ऐसी तस्वीरें और वीडियो जारी किए हैं जिनमें अमेरिकी सेना का एक हेलीकॉप्टर टैंकर के बिल्कुल ऊपर मंडराता हुआ दिखाई दे रहा है।

दावा किया जा रहा है कि अमेरिकी सैनिकों ने खराब मौसम और तूफान के बीच भी इस टैंकर पर कब्जा करने की कोशिश की लेकिन रूसी चालक दल ने अमेरिकी आदेशों को मानने से साफ इनकार कर दिया।

नाम बदलकर नाकाबंदी तोड़ने का आरोप

अमेरिकी अधिकारियों ने गोपनीयता की शर्त पर बताया कि यह टैंकर पहले 'बेला-1' के नाम से चल रहा था। जब पिछले महीने अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने इसे रोकने का प्रयास किया तो इसने सहयोग नहीं किया और पहचान छिपाने के लिए अपना नाम बदलकर 'मरीनेरा' कर लिया और उस पर रूसी झंडा लगा लिया। वाशिंगटन का आरोप है कि यह जहाज वेनेजुएला पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा है और अमेरिकी समुद्री नाकाबंदी को चकमा देकर तेल की तस्करी करने की कोशिश में था।

रूस की जवाबी कार्रवाई

इस ऑपरेशन ने वैश्विक स्तर पर सैन्य जोखिम बढ़ा दिया है क्योंकि रूसी नौसेना के ठिकाने इस क्षेत्र के काफी करीब हैं। जैसे ही अमेरिका ने टैंकर को जब्त करने की कोशिश की रूस ने तुरंत उसी क्षेत्र में अपनी एक पनडुब्बी और युद्धपोत तैनात कर दिए हैं।

अमेरिकी अधिकारियों ने भी यह स्वीकार किया है कि रूसी झंडे वाले किसी कमर्शियल जहाज को जबरन कब्जे में लेना मॉस्को के साथ सीधे सैन्य टकराव को दावत देना हो सकता है। यदि अमेरिका इसमें सफल होता है, तो यह दशकों में रूस के खिलाफ उसकी सबसे बड़ी समुद्री कार्रवाई मानी जाएगी।

वेनेजुएला और ट्रंप की नई रणनीति

यह पूरी कार्रवाई राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वेनेजुएला पर बढ़ते दबाव का हिस्सा मानी जा रही है। गौरतलब है कि हाल ही में अमेरिकी विशेष बलों ने एक साहसिक ऑपरेशन चलाकर वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार कर लिया था, जो फिलहाल अमेरिकी हिरासत में हैं। वेनेजुएला ने इसे 'अपहरण' करार दिया है और आरोप लगाया है कि अमेरिका उसके विशाल तेल भंडार पर कब्जा करना चाहता है। ऐसे में रूसी टैंकर पर कार्रवाई इसी कड़ी का अगला हिस्सा नजर आ रही है।

Delhi CJP Protest LIVE: कानून का पालन नहीं करती CJP, इसी वजह से प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली- दिल्ली पुलिस

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा

हिटलर ने भी अंतिम समय में यही किया था... दिल्ली के हालात पर संजय राउत का बड़ा हमला, PM मोदी को बताया मोगैंबो