डोनाल्ड ट्रंप और लिंडसे ग्राहम (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप पर टूटा दुखों का पहाड़! करीबी की मौत से सदमे में अमेरिकी राष्ट्रपति, ट्रुथ सोशल पर बोले- बहुत याद आएगी

US Senator Lindsey Graham Death: अमेरिकी रिपब्लिकन पार्टी के वरिष्ठ सीनेटर लिंडसे ग्राहम का 71 वर्ष की उम्र में संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया, उनके ऑफिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

अक्षय साहू

Lindsey Graham Passes Away: अमेरिकी सीनेटर लिंडसे ग्राहम का शनिवार शाम बीमारी के चलते निधन हो गया। उनके ऑफिस ने रविवार तड़के (स्थानीय समयानुसार) सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी। ग्राहम पाकिस्तान की नीति और नीयत को लेकर कभी भी आश्वस्त नहीं रहे। उन्होंने हाल ही में अमेरिका-ईरान के बीच मध्यस्थता को लेकर भी काफी सवाल खड़े किए थे। 71 वर्षीय ग्राहम दक्षिण कैरोलिना से रिपब्लिकन पार्टी के एक प्रमुख सीनेटर थे। अपने राजनीतिक करियर के शुरुआती दौर में वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के मुखर आलोचक रहे थे, लेकिन बाद में कैपिटल पहिल (अमेरिकी संसद) में उनके सबसे भरोसेमंद समर्थकों में शामिल हो गए।

ट्रंप ने जताया दुख

लिंडसे ग्राहम की मौत पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दुख जताया। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर पोस्ट करते हुए कहा कि सीनेटर लिंडसे ग्राहम, सबसे महान लोगों और सीनेटरों में से एक जिन्हें मैंने कभी जाना, उनका निधन हो गया! वह हमेशा काम करते रहते थे, और एक सच्चे अमेरिकी देशभक्त थे। लिंडसे की बहुत याद आएगी। यह बहुत दुख की बात है।

लोगों से प्रार्थना और निजता की अपील

ग्राहम के ऑफिस ने कहा, एक संक्षिप्त बीमारी के बाद सीनेटर ग्राहम का शनिवार शाम निधन हो गया।  परिवार इस समय लोगों से प्रार्थनाओं की अपील करता है और इस बेहद कठिन समय में निजता का सम्मान करने का अनुरोध करता है। ग्राहम को 2002 में अमेरिकी सीनेट के लिए चुना गया था। इससे पहले वह 1994 में दक्षिण कैरोलिना के तीसरे कांग्रेसनल जिले से अमेरिकी प्रतिनिधि सभा के लिए चुने गए थे।

रक्षा मामलों को लेकर कड़ा रुख

रक्षा मामलों में कड़ा रुख रखने वाले नेता के रूप में उनकी पहचान थी। ग्राहम ऑफिस की वेबसाइट के मुताबिक, उन्होंने  आतंकवाद के खिलाफ युद्ध में ऐसे परिणामों के लिए लगातार प्रयास किया, जो अमेरिका के दीर्घकालिक राष्ट्रीय सुरक्षा हितों की रक्षा करें।" हाल के समय में ग्राहम ने सीनेट बजट समिति के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था। इसके अलावा वह सीनेट विनियोग समिति, सीनेट न्यायपालिका समिति और सीनेट पर्यावरण एवं लोक निर्माण समिति के सदस्य भी रहे। लिंडसे ग्राहम अविवाहित थे और दक्षिण कैरोलिना के सेनेका में रहते थे।

पाकिस्तान पर नहीं करते थे भरोसा

ग्राहम, पाकिस्तान की मंशा को लेकर हमेशा सशंकित रहे। ईरान संघर्ष में उसकी मध्यस्थता की उन्होंने कभी भी प्रशंसा नहीं की। उन्होंने उसे समस्याओं से भरा और इजरायल के प्रति नकारात्मक रवैए वाला मध्यस्थ करार दिया था। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के अब्राहम अकॉर्ड्स में शामिल न होने को भी वो गलत बताते थे। यूएस-ईरान संघर्ष के दौरान ग्राहम ने ईरानी सैन्य विमानों के पाकिस्तानी हवाई अड्डों पर रखे जाने की खबरों पर भी चिंता जताई थी।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत