टेक्सास से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जेम्स टालारिको  (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

कोई बना रहा डोसा...तो कोई लगा रहा मंदिरों के चक्कर, US में तेज हुआ चुनावी प्रचार, भारतीयों पर है फोकस- VIDEO

James Talarico Dosa Campaign: अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के तहत भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं को साधने के लिए उम्मीदवार मंदिरों के दौरों से लेकर डोसा बनाने तक अनोखे अंदाज में प्रचार कर रहे हैं।

अक्षय साहू

Highlights

  • अमेरिकी चुनाव में भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं को लुभाने में जुटे उम्मीदवार

  • जेम्स टालारिको ने भारतीय रेस्तरां में डोसा बनाकर लोगों का दिल जीता

  • चुनाव प्रचार के लिए मंदिरों और दिवाली समारोहों में पहुंचे अमेरिकी नेता

US Midterm Elections 2026: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव के लिए प्रचार-प्रसार अपने चरम पर है। 3 नवंबर मंगलवार को मतदाता मिडटर्म चुनाव के लिए मतदान करेंगे। इसी बीच अमेरिका के कई शहरों में एक अलग ही नजारा देखने को मिला। चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे कई उम्मीदवारों ने मतदाताओं को रिझाने के लिए एक आखिरी कोशिश की। इसमें सबसे अधिक लड़ाई भारतीय-अमेरिकी मतदाताओं को रिझाने को लेकर देखने को मिली।  

डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जेम्स टालारिको ने टेक्सास के इरविंग स्थित एक भारतीय रेस्तरां में खुद डोसा बनाया और लोगों को परोसा। उनके इस अंदाज का वहां मौजूद लोगों ने तालियां बजाकर स्वागत किया। टालारिको राज्य की सीनेट सीट के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार केन पैक्सटन को चुनौती दे रहे हैं। व्यवसायी जेम्स ब्लंट ने उनके इस प्रयास की प्रशंसा की। 

टालारिको ने डोसा बना जीता दिल

ब्लंट के मुताबिक, एक तरफ कुछ रिपब्लिकन समर्थक भारतीयों और उनके खानपान को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां कर रहे हैं, तो दूसरी तरफ टालारिको डोसा बनाकर लोगों से जुड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां एक पार्टी लोगों के बीच विभाजन को बढ़ावा दे रही है, वहीं दूसरी भारतीय चावल से बने क्रेप यानी डोसे परोस रही है, जो बेहद स्वादिष्ट है।

मंदिरों में पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे उम्मीदवार

भारतीय-अमेरिकी आबादी वाले राज्यों में मंदिर भी चुनाव प्रचार और समुदाय से जुड़ने के महत्वपूर्ण केंद्र बन रहे हैं। उम्मीदवार धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा लेकर भारतीय समुदाय के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं और लोगों से मतदान की अपील कर रहे हैं।

कनेक्टिकट के गवर्नर नेड लैमॉन्ट ने एक और कार्यकाल के लिए उप विदेश मंत्री जेनिफर बाराहोना के साथ स्टेट कैपिटल में आयोजित दिवाली समारोह में भाग लिया। वहीं, ओहायो के सांसद ग्रेग लैंड्समैन बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर के 11वें पाटोत्सव में शामिल हुए। न्यू जर्सी के सीनेटर कोरी बुकर ने भी अक्षरधाम मंदिर में आयोजित दिवाली समारोह में शिरकत की।

हैरिसबर्ग से स्वामीनारायण मंदिर तक पहुंच रहे नेता

भारतीय समुदाय के साथ संवाद बढ़ाने के लिए कांग्रेस सदस्य रैंडी फाइन और स्कॉट पेरी भी हैरिसबर्ग के एक मंदिर पहुंचे। इसी तरह, मिशिगन के सांसद जॉन जेम्स ने एक स्वामीनारायण मंदिर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर की परंपराओं और हिंदू-अमेरिकी समुदाय की सेवा भावना के बारे में जानकारी हासिल की।

अमेरिका में भारतीय समुदाय की बड़ी आबादी कैलिफोर्निया, टेक्सास, न्यू जर्सी, न्यूयॉर्क, वाशिंगटन, इलिनॉय, पेंसिल्वेनिया और जॉर्जिया जैसे राज्यों में रहती है। ऐसे में मध्यावधि चुनाव के दौरान इस समुदाय तक पहुंच बनाना उम्मीदवारों की चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा बनता जा रहा है।

पंचकूला स्कूल में 6 साल की बच्ची से मारपीट, 2 टीचर सस्पेंड; स्कूल प्रशासन पर FIR, परिवार ने शेयर किया VIDEO

1984 सिख दंगों की बरसी पर INDIA गठबंधन की रैली से विवाद, हरदीप सिंह पुरी की अगुवाई में आज सड़कों पर उतरेगी BJP

दिल्ली में आज कांग्रेस की महारैली, 14 जोन, 400 ड्रोन, 4000 पुलिसकर्मी तैनात, रामलीला मैदान में सियासी संग्राम

LPG Price Hike: दिवाली से पहले महंगा हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर, लगातार तीसरे महीने बढ़े दाम; जानें नए रेट

Delhi Pollution Rules: नो पीयूसी-नो फ्यूल से दोगुनी पार्किंग फीस तक, 1 नवंबर से दिल्ली में लागू हुए 10 नए नियम