खामेनेई के घर पर हमले की सैटेलाइड इमेज (डिजाइन) 
विदेश

अमेरिका-इजरायल ने खामेनेई को बनाया निशाना, कहां हैं अयातुल्ला अली खामेनेई? चीन के सैटेलाइट ने बता दी सच्चाई!

Middle-East Tension: इजयराल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला बोल दिया है। दोनों ही देशों ने ईरान के सर्वोच्च नेता के घर को निशाना बनाया है। जिसके बाद सवाल यह है कि आखिर खामनेई कहां हैं?

अभिषेक सिंह

Israel-Iran Tension: इजयराल और अमेरिका ने शनिवार को ईरान पर हमला बोल दिया है। इस हमले के बाद ट्रंप और नेतन्याहू ने अलग-अलग भाषण दिए। उनके बयानों से संकेत मिला कि हमले का मकसद तेहरान की मौजूदा लीडरशिप सिस्टम के खत्म करना और सरकार बदलने का रास्ता बनाना हो सकता है।

हालांकि किसी भी नेता ने साफ तौर पर ईरान में 'रिजीम चेंज' का जिक्र नहीं किया है। लेकिन ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के ऑफिस की ओर सात मिसाइलें दागी गईं। इसके साथ ही इजरायली और अमेरिकी हमले में उनके घर को भी निशाना बनाया गया है।

आखिर कहां हैं अयातुल्ला खामेनेई?

फिलहाल ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौजूदगी के बारे में अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलों की पहली लहर में सुप्रीम लीडर के ऑफिस और देश के सुप्रीम लीडर को चुनने वाली एक्सपर्ट्स की असेंबली को निशाना बनाया गया।

हमले के वक्त खामेनेई कहां थे?

ईरानी सरकार के एक सोर्स ने रॉयटर्स को बताया कि हमले के समय खामेनेई तेहरान में नहीं थे और उन्हें पहले ही निकाल लिया गया था। ईरानी प्रेसिडेंट मसूद पेजेशकियन के घर और इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स के हेडक्वार्टर पर भी हमला किया गया, हालांकि किसी भी सीनियर अधिकारी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है।

चाइनीज सैटेलाइट ने बताई सच्चाई!

दूसरी तरफ चाइनीज सैटेलाइट ने एक तस्वीर जारी की है, जिसके मुताबिक तेहरान में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई के ठिकाने को सटीकता के साथ निशाना बनाया गया है। हालांकि, तस्वीर जारी करते हुए चाइना ने यह भी दावा किया है कि हमले के वक्त खामेनेई घर पर मौजूद नहीं थे।

ईरान ने भी किया जवाबी हमला

अमेरिका और इजरायल के हमले के बाद ईरान ने भी जवाबी हमला बोल दिया है। ईरान ने मिडिल ईस्ट के देशों में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों को अपनी मिसाइलों के निशाने पर लिया है। ईरान ने बहरीन स्थिति अमेरिकी नौसेना की पांचवीं फ्लीट के मुख्यालय को भी निशाना बनाया है, इस भीषण हमले का वीडियो भी सामने आया है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को कोर्ट में किया गया पेश, दिल्ली में आज फिर लेफ्ट का प्रदर्शन

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल