डोनाल्ड ट्रंप, फोटो (सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

एक भी जहाज पर हमला हुआ तो... ट्रंप ने ईरान को दी बड़ी धमकी, खतरे में तेहरान के पुल और पावर प्लांट

US Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों पर हमले के बदले अमेरिका तेहरान के पुलों और पावर प्लांटों को तबाह कर देगा।

अमन उपाध्याय

US Iran War Trump Threat: मध्य पूर्व में जारी भीषण तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को विनाशकारी परिणाम भुगतने की सीधी और सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि यदि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में किसी भी जहाज को निशाना बनाया तो अमेरिका इसके जवाब में ईरान की राजधानी तेहरान के पास स्थित पुलों और बिजली घरों को बमबारी कर पूरी तरह नष्ट कर देगा।

हर हमले का होगा करारा जवाब

डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पोस्ट पर कड़े लहजे में कहा कि अब से यदि ईरान 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' में किसी भी जहाज पर हमला करता है, चाहे वह हमला मिसाइल, रॉकेट या ड्रोन के जरिए ही क्यों न हो, अमेरिका हर एक हमले के बदले ईरान के एक महत्वपूर्ण पुल या पावर प्लांट को जमींदोज करेगा।

ट्रंप ने चेतावनी दी कि इन लक्ष्यों में राजधानी तेहरान के भीतर या उसके आसपास स्थित बुनियादी ढांचे भी शामिल होंगे।

लगातार जारी है अमेरिकी बमबारी

राष्ट्रपति ट्रंप की यह चेतावनी ऐसे समय में आई है जब अमेरिकी सेना ने ईरान पर हमलों का 11वां दौर पूरा किया है। इन हमलों के दौरान ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने भी तेहरान के ऊपर जवाबी गोलाबारी की।

गौरतलब है कि ईरान द्वारा लगातार किए जा रहे हमलों के कारण दुनिया की ऊर्जा आपूर्ति के लिए जीवन रेखा माने जाने वाला 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' का रास्ता लगभग बंद हो चुका है। राजनयिक प्रयासों की विफलता के बाद अब दोनों पक्ष अपने रुख पर अड़ गए हैं।

ईरान को उबरने में लगेंगे 20 साल

ट्रंप ने यह भी साफ कर दिया है कि अमेरिका अभी ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई को रोकने के मूड में नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी हमलों ने ईरान को इतना नुकसान पहुंचाया है कि उसे फिर से खड़ा होने और पुनर्निर्माण करने में कम से कम 20 से 25 साल का वक्त लगेगा।

क्षेत्र में फैलती युद्ध की आग

वर्तमान स्थिति केवल अमेरिका और ईरान तक सीमित नहीं रही है। हाल ही में ईरान ने इजरायल के करीब स्थित जॉर्डन के एक शहर पर मिसाइल हमला किया था, जिसके बाद बहरीन और सऊदी अरब में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र में अस्थिरता के बीच ट्रंप का यह ताजा बयान संघर्ष के और अधिक फैलने की आशंका को बढ़ा रहा है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच