अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में IRGC के ठिकानों पर हमला किया (सोर्स- @IranReportsX)
विदेश

ईरान पर अमेरिका का फिर बड़ा हमला, चाबहार से बंदर अब्बास तक धमाके, ट्रंप की चेतावनी से मचा हड़कंप-VIDEO

US-Iran War: अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास IRGC ठिकानों पर हमला किया। ईरान के मिसाइल हमलों के बाद ट्रंप ने कड़ी जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी, जबकि शांति वार्ता जारी है।

अक्षय साहू

Strait of Hormuz US Airstrikes: अमेरिका द्वारा रविवार (30 अगस्त 2026) को ईरान पर हमले के बाद एक बार फिर दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। शांति समझौते को लेकर चल रही बातचीत के बीच अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के ठिकानों पर एक बार फिर हमला किया है।  

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के मुताबिक, अमेरिका द्वारा यह सैन्य कार्रवाई होर्मुज में वाणिज्यिक जहाजों और क्षेत्र में तैनात अमेरिकी सैनिकों पर ईरान द्वारा किए गए हालिया हमलों के जवाब में की गई है। ईरान ने अमेरिकी हमले के जवाब में जॉर्डन में मौजूद अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। इसके बाद दोनों देशों के बीच तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ गई है।

ईरान ने जॉर्डन और कुवैत पर किया हमला 

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरानी सेना ने जॉर्डन और कुवैत पर मिसाइलें दागी हैं। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ईरान ने इन देशों में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है या फिर जॉर्डन और कुवैत की संपत्तियों पर हमला किया है। 

चाबहार से बंदर अब्बास तक हवाई हमले 

ईरान की स्थानीय मीडिया के मुताबिक, अमेरिका ने चाबहार, बंदर अब्बास, कोणारक, केश्म, जास्क, सिरिक और मीनाब जैसे प्रमुख तटीय क्षेत्रों में हवाई हमले किए हैं। अमेरिकी हवाई हमलों के बाद दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी ईरान के बड़े हिस्से में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। CENTCOM ने कहा कि उनकी सेना अमेरिकी समयनुसार दोपहर 12 बजे IRGC के ठिकानों पर हमलें किए। 

ईरान ने रविवार को अमेरिका के हमलों के जवाब में जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमला किया था। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान ईरान ने अमेरिकी सेना पर कम से कम आठ बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं। यह हमला अमेरिका की ओर से लारक द्वीप पर IRGC के मिसाइल लॉन्चरों पर किए गए हवाई हमले के बाद हुआ। 

ट्रंप ने दी थी जवाबी हमले की धमकी

अमेर‍िकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरानी हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई की धमकी दी थी। उन्होंने फॉक्स न्यूज को दिए इंटरव्यू में कहा था कि हम उनको सख्त जवाब देंगे। इसका जवाब दिया जाएगा। हालांकि, ट्रंप ने बातचीत की संभावना पूरी तरह से खत्म होने से भी इनकार किया। उन्होंने कहा कि ईरान बातचीत करना चाहता है, लेकिन मुझे नहीं पता कि उनके साथ किसी समझौते पर भरोसा किया जा सकता है या नहीं।

Kolkata Stampede: संकरा गेट, बारिश और अंधेरा…चोरबागान हादसे के प्रत्यक्षदर्शियों ने क्या बताया?

Chorbagan Puja Stampede Live: पूजा पंडाल हादसे में अब तक 17 लोगों की मौत, आयोजकों को पुलिस ने हिरासत में लिया

बारिश, भीड़ और ढहता पंडाल…चोरबागान में कैसे हुआ बड़ा हादसा? अब तक 17 लोगों की मौत

CJP Protest: अभिजीत दिपके को मिली जमानत, 24 घंटे बाद आए जेल से बाहर , जानें दिन भर क्या-क्या हुआ

कोलकाता के चोरबगान में पंडाल में ढहने से मची भगदड़, हादसे में 17 लोगों की मौत