US ने भारत को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

टैरिफ तनाव के बीच US ने भारत को दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कही ये बात

India Independence Day 2025: भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ मामले को लेकर हाल ही में कुछ तनाव देखा गया। इसी बीच, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।

अमन उपाध्याय

India US Relations: भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूरे देश में उत्सव का माहौल है। देश-विदेश के नेताओं ने इस खास अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। हाल के दिनों में भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ को लेकर कुछ तनाव पैदा हुआ था, जिसे दुनिया ने देखा। इस बीच, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और भविष्य में दोनों देशों के सहयोग की इच्छा जताई।

मार्को रुबियो ने कहा कि मैं अमेरिका की तरफ से सभी भारतवासियों को उनके 15 अगस्त के स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

साझेदारी का उल्लेख करते हुए कही ये बात

उन्होंने भारत और अमेरिका के ऐतिहासिक रिश्तों पर जोर देते हुए कहा कि “दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और सबसे पुराने लोकतंत्र के बीच का यह संबंध बेहद महत्वपूर्ण और दीर्घकालिक है।” इसके बाद उन्होंने दोनों देशों की विभिन्न क्षेत्रों में साझेदारी का उल्लेख करते हुए कहा कि “हमारे देश एक शांत, समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए अपने साझा दृष्टिकोण में एकजुट हैं। हमारी साझेदारी उद्योग, नवाचार, उभरती और महत्वपूर्ण तकनीकों में प्रगति, और अंतरिक्ष सहित कई क्षेत्रों तक फैली हुई है।”

वर्तमान की आधुनिक चुनौतियों का सामना

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए दोनों देशों के भविष्य को उज्जवल बताया। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका साथ मिलकर वर्तमान की आधुनिक चुनौतियों का सामना करेंगे और दोनों देशों के लिए सकारात्मक भविष्य सुनिश्चित करेंगे।

दरअसल, हाल ही की घटनाओं के कारण भारत और अमेरिका के बीच संबंध थोड़े तनावपूर्ण दिखाई दे रहे हैं। ऐसे समय में रुबियो का यह संदेश और ऐतिहासिक रिश्तों पर जोर देना खास महत्व रखता है।

सीजफायर की सफलता का श्रेय

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान भारत-अमेरिका संबंधों में खटास देखी गई। इसकी शुरुआत तब हुई जब ट्रंप ने कई अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर की सफलता का श्रेय खुद को दिया और दोनों देशों के मुद्दे को वैश्विक स्तर पर लाने की कोशिश की। हालांकि भारत ने हमेशा यह स्पष्ट किया कि किसी तीसरे देश के हस्तक्षेप से उनकी सैन्य कार्रवाई नहीं रुकी।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

दिल्ली ITO के पास सड़क हादसा, दो विधायकों समेत कई घायल, LNJP अस्पताल में कराया गया भर्ती

पुण्यतिथि विशेष: कभी नहीं जीते आम चुनाव, फिर भी वाजपेयी-मोदी सरकार में बने मंत्री! अरुण जेटली की अनोखी कहानी

चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश? ISBT के पास IED और हथियार बरामद, पुलिस ने 3 को पकड़ा

काशी पहुंचे जापान के गवर्नर कोटारो नागासाकी, बोले- ग्रीन हाइड्रोजन से नई ऊंचाई छुएंगे भारत-जापान संबंध

न पीने की पानी... न बैठने की जगह, 89% स्टेशनों का बुरा हाल; CAG रिपोर्ट ने खोली रेलवे के दावों की पोल