ISIS पर अमेरिका का भीषण प्रहार, फोटो (सो.सोशल मीडिया) 
विदेश

ISIS पर अमेरिका का भीषण प्रहार, 10 दिनों में 30 ठिकानों को किया तबाह; 'ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक' से मचा हड़कंप

US Strikes ISIS Syria:अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने सीरिया में ISIS के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले 10 दिनों में हुए 10 बड़े हवाई हमलों में आतंकियों के 30 से अधिक ठिकानों को तबाह हो गए है।

अमन उपाध्याय

Operation Hawkeye Strike: अमेरिकी सेना ने सीरिया में सक्रिय आतंकी संगठन ISIS के बचे हुए नेटवर्क को पूरी तरह समाप्त करने के उद्देश्य से अपनी सैन्य कार्रवाई को और अधिक भीषण कर दिया है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की ओर से जारी ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 3 फरवरी से 12 फरवरी 2026 के बीच अमेरिकी बलों ने सीरिया में 10 सटीक और घातक हवाई हमले किए।

इन अभियानों के दौरान ISIS से जुड़े 30 से अधिक ठिकानों को सफलतापूर्वक तबाह कर दिया गया है। रिपोर्ट में बताया गया है कि इन हमलों का उद्देश्य आतंकियों के ठिकानों, हथियार भंडारों और लॉजिस्टिक सपोर्ट सिस्टम को कमजोर करना था ताकि संगठन दोबारा संगठित न हो सके।

सटीक हमलों से आतंकी ढांचा ध्वस्त

इन सैन्य ऑपरेशनों में लड़ाकू विमानों रोटरी-विंग विमानों और मानवरहित ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। अमेरिकी सेना ने 'प्रिसिजन म्यूनिशन' (सटीक निशाना लगाने वाले हथियार) का उपयोग करते हुए ISIS के हथियारों के भंडारण केंद्रों और उनके बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। इससे पहले 27 जनवरी से 2 फरवरी के बीच भी अमेरिकी सेना ने 5 हमले किए थे जिनमें आतंकियों के संचार केंद्रों और रसद केंद्रों को भारी नुकसान पहुंचाया गया था।

'ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक' का बदला

यह पूरी सैन्य कार्रवाई 'ऑपरेशन हॉकआई स्ट्राइक' के तहत की जा रही है। इस विशेष ऑपरेशन को 13 दिसंबर 2025 को पलमीरा में अमेरिकी और सीरियाई बलों पर हुए हमले के जवाब में शुरू किया गया था। उस समय ISIS के घात लगाकर किए गए हमले में दो अमेरिकी सैनिक और एक अमेरिकी अनुवादक शहीद हो गए थे।

दो महीनों में बड़ी कामयाबी

पिछले दो महीनों से चल रहे लक्षित सैन्य अभियान के प्रभावशाली नतीजे सामने आए हैं। आधिकारिक रिपोर्ट के मुताबिक अब तक 50 से ज्यादा Islamic State आतंकियों को या तो मार गिराया गया है या गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा संगठन से जुड़े 100 से अधिक ठिकानों और ढांचों को ध्वस्त कर दिया गया है।

ISIS नेटवर्क को गहरा झटका

कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में सटीक हथियारों का इस्तेमाल किया गया जिससे आतंकी नेटवर्क को भारी नुकसान पहुंचा है। Pentagon के अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि आतंकियों को दोबारा संगठित होने से रोकने के लिए सैन्य दबाव लगातार बनाए रखा जाएगा।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला