यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

तुरंत हमले रोको, वरना...पाकिस्तान-अफगानिस्तान युद्ध में एक्टिव हुआ UN, एंटोनियो गुटेरेस ने जारी किया बयान

Afghanistan-Pakistan War: यूएन महासचिव ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हिंसा बढ़ने पर चिंता जताई, दोनों देशों से शत्रुता समाप्त करने और कूटनीति के माध्यम से मतभेद हल करने की अपील की।

अक्षय साहू

US Statement on Pakistan-Afghanistan War: संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हाल में बढ़ी हिंसा पर गहरी चिंता जताई है। यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से तुरंत शत्रुता समाप्त करने और किसी भी मतभेद को कूटनीतिक माध्यमों से हल करने की अपील की है। महासचिव के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने बताया कि यूएन पूरी तरह से इस बढ़ती हिंसा और इसके नागरिकों पर पड़ने वाले प्रभाव को लेकर चिंतित है।

यूएन ने अफगानिस्तान में हमलों से होने वाले प्रभाव पर विशेष ध्यान दिया है। पूर्वी अफगानिस्तान में तोरखम बॉर्डर क्रॉसिंग के पास ट्रांजिट और रिसेप्शन सेंटर पर हुई घटनाओं के मद्देनजर संयुक्त राष्ट्र ने संघर्ष के सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आह्वान किया है। यूएन ने बताया कि वर्षों से चल रहे संघर्ष, गरीबी और प्राकृतिक आपदाओं जैसे सूखा और भूकंप के कारण लगभग 2.2 करोड़ लोग पुरुष, महिला और बच्चे मानवीय सहायता पर निर्भर हैं।

हताहतों की संख्या में हो सकता है इजाफा

संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी है कि यदि दोनों पक्षों के बीच लड़ाई जारी रहती है या बढ़ती है, तो हताहतों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। यूएन अपने मानवीय साझेदारों के साथ स्थिति पर कड़ी नजर रख रहा है और जहां संभव हो, वहां सहायता प्रदान करना जारी रखेगा। हालांकि, इस साल की मानवीय आवश्यकता और प्रतिक्रिया योजना के लिए मांगे गए 1.7 अरब अमेरिकी डॉलर में से केवल 11 प्रतिशत यानी 181 मिलियन अमेरिकी डॉलर ही प्राप्त हुए हैं, जिससे राहत प्रयास प्रभावित हो सकते हैं।

गुटेरेस ने कहा कि सभी संबंधित पक्षों को अंतरराष्ट्रीय कानून और मानवीय कानून के तहत अपनी जिम्मेदारियों का पालन करना चाहिए और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए। उन्होंने हाल के महीनों में ईरान और यूएई सहित अन्य देशों के मध्यस्थता प्रयासों की सराहना की और पक्षों से कूटनीति के माध्यम से मतभेदों को सुलझाने की अपील दोहराई। 

अफगानिस्तान में लोगों से संपर्क में UN

पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के साथ “ओपन वॉर” की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए दुजारिक ने बताया कि काबुल में संयुक्त राष्ट्र की राजनीतिक मिशन स्थिति पर नजर रख रही है, वहां मौजूद लोगों से संपर्क बनाए रखे हुए हैं और विभिन्न स्तरों पर बातचीत जारी है। यूएन का संदेश स्पष्ट है: हिंसा को समाप्त करना और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना अब और अधिक जरूरी है, ताकि मानवीय संकट और गहरा न हो।

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में नियुक्त किए राज्यपाल, जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी

चलती कार डिवाइडर से टकराई, धू-धू कर लगी जलने; आग में झुलसने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत