कांसेप्ट पिक: भूकंप  
विदेश

तुर्की और सीरिया में भीषण भूकंप से तबाही, 5 लोगों की मौत, ढह गईं इमारतें

सूर्यकांत तिवारी

अंकारा: दक्षिणपूर्वी तुर्की और सीरिया (Turkey and Syria) में 7.8 तीव्रता के भूकंप (earthquake) के झटके से कई इमारतें ढह गईं और कई लोगों के हताहत होने की भी आशंका है। शुरुआती खबरों में तुर्की में करीब पांच लोगों की मौत की सूचना मिली है। उत्तर पश्चिम सीरिया (northwest Syria) में विपक्ष के ‘सीरियन सिविल डिफेंस' ने विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्र में स्थिति को विनाशकारी बताते हुए कहा कि इमारतें ढहने से कई लोग मलबे में दब गए हैं। सीरियन सिविल डिफेंस' ने लोगों से इमारतों से बाहर खुले स्थान पर रहने को कहा है।  

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र गजियांतेप से करीब 33 किलोमीटर दूर था। कई प्रांतों में इसके झटके महसूस किए गए।भूकंप ऐसे समय में आया है, जब पश्चिम एशिया बर्फीले तूफान की चपेट में है जिसके गुरुवार तक जारी रहने के आसार हैं।

https://twitter.com/ANI/status/1622431213561745408

जनकारी के अनुसार तुर्की के नूर्दगी से 23 किमी पूर्व में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। यूएस जियोलॉजिकल सर्विस ने कहा कि दक्षिणपूर्वी तुर्की में गजियांटेप के पास 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। जिसमें सोशल नेटवर्क पर पोस्ट किए गए वीडियो क्षेत्र के कई शहरों में नष्ट इमारतों को दिखाते हैं। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, भूकंप का केंद्र गजियांतेप से करीब 33 किलोमीटर दूर 18 किलोमीटर की गहराई में था। भूकंप के आने के 10 मिनट बाद 6.7 की तीव्रता का एक और तेज झटका महसूस किया गया। 

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

पीएम मोदी का मुंबई-वड़ोदरा दौरा, गुजरात-महाराष्ट्र को मिलेगी बड़ी सौगात, करेंगे ग्लोबल फिनटेक फेस्ट का उद्घाटन

सत्य निकेतन हादसा: 27 घंटे बाद खत्म हुआ रेस्क्यू ऑपरेशन, बुझ गए 7 घरों के चिराग; अब तक क्या-क्या हुआ?

Explainer: आग, जलभराव या इमारत गिरने की घटना, हमेशा MCD पर ही क्यों सवाल; दिल्ली पर इसका कितना कंट्रोल?

Bye Election: चार राज्यों की 5 विधानसभा और 1 लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान, देखें पूरा शेड्यूल