(Image-Twitter) 
विदेश

अजीब: यहां परिजनों के मरने के बाद महिलाएं काटती है अपनी उंगलियां

वैष्णवी वंजारी

नई दिल्ली: 21 सदी यानी अब इसे दुनिया (World) का आधुनिक दौर माना जाता है, इसमें कैई चींजो को लेकर बड़े-बड़े बदलाव हुए है। लेकिन आज भी दुनिया में कुछ देश या फिर समूह ऐसे है जो अपनी पुराणी परंपराओं (Traditions) का पालन करती है। कुछ परंपराएं तो इतनी अजीबोगरीब होती है कि हम उस पर यकीन भी नहीं कर पाते। लेकिन आज भी कुछ जनजातियां (Tribes) ऐसी है जो इसे अपने संस्कृति का हिस्सा मानकर चलती है और उसे निभाती है, ऐसी ही एक परंपरा इंडोनेशिया (Indonesia) के दानी जनजाति (Dani Tribe) की है जिसके बारे में जानकर आपकी भी रूह कांप जायेगी। 

महिलाएं काटती है उंगलियां 

आपको बता दें कि इंडोनेशिया के इस अजीब परंपरा पर वहां के सरकार ने रोक भी लगाई है, लेकिन आज भी वहां इस परंपरा का पालन किया जाता है। बता दें कि इंडोनेशिया के दानी जनजाति की महिलाएं परिवार के किसी सदस्य के मरने के बाद अपने हाथ की उंगलियां काटती है। इतना ही नहीं बल्कि मृत्यु के संख्या के आधार पर महिलाएं ऐसा करती है। अगर परिवार के एक सदस्य की मौत हुई हो तो महिलाएं अपनी एक ही उंगली काटती है, लेकिन अगर परिवार में 5 सदस्यों की मौत हुई हो तो महिलाएं अपनी 5 उंगलियां काटती है। 

इस प्रथा पर है बैन फिर भी...

आपको बता दें कि जाना माना देश इंडोनेशिया की दानी जनजाति दुनियाभर में अपनी अलग संस्कृति और मान्यता के लिए काफी मशहूर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस जनजाति के महिलाओं बीच अपनी ही उंगली काटने की मान्यता प्रचलित है। यह एक ऐसी अजीबोगरीब परंपरा है जिसमें घर की महिला को अमानवीय कष्ट सहन करना पड़ता है।

जी हां और यह सब अजीब परंपराएं तब होती है जब घर के किसी सदस्य की मौत हो जाती है। इस बारे में बताया जाता है कि इस प्रथा को इंडोनेशिया की सरकार ने बैन कर दिया था लेकिन वहां की महिलाएं इसका पालन करती हैं। खान जाता है कि इस प्रथा से जुड़ी उनकी एक मान्यता है। 

इस वजह से काटती है उंगलियां 

दरअसल इंडोनेशिया के दानी जनजाति में जब घर के किसी सदस्य की मौत हो जाती है तो दुख व्यक्त करने के लिए उस सदस्य की याद में महिला को अपनी एक उंगली काटनी होती है। इतना ही नहीं बल्कि इससे जुडी और भी एक मान्यता है जी हां यदि किसी के घर में चार सदस्यों की मौत होती है तो उसे चार अंगुलियां काटनी पड़ती हैं।

यहां ऐसी मान्यता है कि मृतक की आत्मा को शांति देने के लिए ऐसा किया जाता है। इसके साथ ही उंगली काटना यह भी दर्शाता है कि मरने वाले के जाने का दर्द उंगली के दर्द के आगे कुछ नहीं है। इस वजह से दानी जनजाति की महिलाएं अपनी उंगली काटती  है। 

दर्दनाक तरीके से काटती है उंगलियां 

अब यह अजीब परंपरा यही नहीं थमती, जी हां इससे भी ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि उंगली का उपरी हिस्सा काटने के लिए पत्थर से बने ब्लेड का इस्तेमाल किया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि कुछ मामलों में तो बिना ब्लेड के ही उंगली काट दी जाती है।

इससे भी दर्दनाक ये होता है कि पहले लोग उंगली को चबाते हैं और फिर बीच से रस्सी के जरिए जोर से बांध देते हैं जिससे खून का दौरान रुक जाता है, फिर उसे काट दिया जाता है। बता दें कि इंडोनेशिया के जयविजया प्रांत में इस जनजाति के लोग अधिक संख्या में रहते हैं, जो आज भी इन कई सालों पुरानी और दर्दनाक परंपराओं को लेकर आगे बढ़ रहे है। 

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम

तरुण तेजपाल को जाना ही होगा जेल...सुप्रीम कोर्ट ने ठुकराई याचिका, सरेंडर के लिए दिया दो हफ्ते का टाइम

जंतर-मंतर हिंसा से दिल्ली पुलिस ने ली सीख, तैयार किया नया प्लान, अब हर बड़े प्रदर्शन पर ऐसे रखी जाएगी पैनी नजर

2027 की जनगणना से पहले राहुल गांधी और खड़गे ने PM मोदी को लिखा पत्र, जाति के आंकड़ों पर उठाए सवाल

6 साल में 41 मासूमों की मौत; अमरावती से झांसी तक अस्पताल बने आग का गोला, लेकिन एक भी दोषी को नहीं हुई सजा