विदेश

सुपर हीरो ‘स्पाइडर-मैन' कॉमिक का एक पेज 33.6 लाख डॉलर में बिका

मार्वल कॉमिक्स ‘सीक्रेट वॉर्स नंबर-8' के पृष्ठ 25 पर माइक ज़ैक की कलाकृति है।

काजल चोपड़े

डलास (अमेरिका), सुपर हीरो ‘स्पाइडर-मैन' (Spider-Man) की 1984 में आई कॉमिक बुक (Comic Book) का एक पृष्ठ नीलामी में रिकॉर्ड 33.6 लाख डॉलर में बिका। मार्वल कॉमिक्स (Marvel Comics) ‘सीक्रेट वॉर्स नंबर-8' के पृष्ठ 25 पर माइक ज़ैक की कलाकृति है, जिसमें पहली बार स्पाइडर मैन को काले सूट में दिखा गया था। हालांकि, बाद में यह ‘वनेम' के किरदार में सामने आया था।

डलास में ‘हेरिटेज ऑक्शन' के चार दिवसीय कॉमिक इवेंट के पहले दिन इस पृष्ठ के लिए 33,000 अमेरिकी डॉलर से बोली शुरू हुई थी, जो 30 लाख डॉलर के पार पहुंच गई।

वहीं, सुपर हीरो ‘सुपरमैन' के पदार्पण से जुड़ी प्रतियों में से एक, ‘एक्शन कॉमिक्स नंबर-1' को बृहस्पतिवार को 31.8 लाख डॉलर में बेचा गया, जो अब तक की सबसे कीमती किताबों में से एक बन गई है। 

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: रांची: पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा

भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार; अब सिर्फ 269 किमी ट्रैक बाकी, 2027 में पूरा होगा ब्रॉडगेज नेटवर्क

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस