जहाज हमले पर विदेश मंत्रालय का बयान सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

ओमान तट पर जहाज को बनाया निशाना! 20 भारतीय नाविकों में से एक की मौत, विदेश मंत्रालय की सख्त टिप्पणी

MEA Statement On Ship Attack: विदेश मंत्रालय ने ओमान में जहाज हमले की निंदा की। इस क्षेत्र में कमर्शियल शिपिंग पर हमलों की लगातार घटनाएं देखने को मिल रही है। इस हमले में एक लोग की मौत हो गई है।

नितिन कुमार राय

Ship Attack In Oman: भारतीय विदेश मंत्रालय ने बुधवार को ओमान के पूर्वी तट के पास कमर्शियल जहाज MV Cape Dao पर हुए हमले की निंदा की। जहाज पर मौजूद 20 भारतीय नाविकों में से 19 को बचा लिया गया है, जबकि एक भारतीय नागरिक की दुखद मौत हो गई है। विदेश मंत्रालय ने मृतक के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है। ओमान में भारतीय दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और भारतीय नाविकों की जल्द वापसी के लिए ओमान के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रही है।

क्षेत्र में लगातार जहाजों को निशाना बनाया जा रहा

विदेश मंत्रालय ने इस हमले को लेकर कहा कि इस क्षेत्र में कमर्शियल शिपिंग पर हमलों की लगातार घटनाएं बेहद चिंताजनक हैं। हम तनाव कम करने और क्षेत्र में जल्द शांति बहाल करने के लिए बातचीत और कूटनीति की अपनी अपील दोहराते हैं। क्षेत्र में कमर्शियल शिपिंग, नाविकों और आम नागरिकों के बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना बंद होना चाहिए, और क्षेत्र के अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से आजाद और बिना किसी रुकावट के आवाजाही और व्यापार को जल्द से जल्द बहाल किया जाना चाहिए।

देवरिया के सूरज यादव की मौत

इस हमले में मृतक नाविक की पहचान यूपी के देवरिया के रहने वाले सूरज यादव के रूप में हुई है, जो जहाज पर वाइपर पद पर कार्यरत थे। मस्कट स्थित भारतीय दूतावास ओमान के स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर चालक दल की सुरक्षा और परिजनों की मदद में जुटा है। भारतीय अधिकारियों के मुताबिक जहाज भारत की ओर बढ़ रहा था। फॉरवर्ड सीमेन यूनियन ऑफ इंडिया यानी FSUI ने मृतक की पहचान सूरज यादव के तौर पर की है। जानकारी के मुताबिक हमले में उन्हें सिर में चोट लगी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

दो टॉरपीडो से हमले का दावा

FSUI के अनुसार MV Cape Dao पर दो टॉरपीडो से अटैक किया गया। यूनियन का दावा है कि पहला टॉरपीडो जहाज के पोर्ट साइड स्थित C-डेक के आवासीय हिस्से से टकराया, जबकि दूसरा पोर्ट साइड के उस हिस्से में लगा जहां इंजन रूम मौजूद था। हमले के बाद चालक दल को जहाज से सुरक्षित बाहर निकाला गया। रिपोर्ट के अनुसार ओमान की रॉयल नेवी ने क्रू को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में मदद की। एक अन्य भारतीय क्रू सदस्य के मामूली रूप से घायल होने की भी जानकारी सामने आई है।   

AI बॉस की बड़ी चेतावनी! सैम ऑल्टमैन और डारियो अमोदेई बोले- AI इंसानियत के लिए खतरा बन सकता है

विपक्ष की भूमिका सिर्फ दिखावा, चुनाव आयोग की नियुक्ति कमेटी पर जस्टिस दीपांकर दत्ता का बड़ा सवाल

Cooking Oil Price: सोयाबीन-पाम से सूरजमुखी तक तेल पर घटा कस्टम्स ड्यूटी, आज से लागू होंगे नए रेट

3 दशक निर्वासन भी नहीं तोड़ पाई आजादी का जुनून, कौन थी मैडम भीकाजी कामा जिन्होंने बनाया था भारत का पहला झंंडा

अंबानी को पछाड़ अडानी ने मारी बाजी, देश के अमीरों में 15 नए नाम शामिल, ये रही लिस्ट