सर्बिया हादसा (सौ. सोशल मीडिया) 
विदेश

सर्बिया में रेलवे स्टेशन पर भीषण हादसा, छत गिरने की वजह से हुई 11 लोगों की मौत

सर्बिया में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर शुक्रवार यानी 1 नवंबर को रेलवे स्टेशन की छत गिरने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे को लेकर गृह मंत्री इविका डेसिक ने बताया तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्रीति शर्मा

बेलग्रेड: सर्बिया में बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां पर शुक्रवार यानी 1 नवंबर को रेलवे स्टेशन की छत गिरने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई। इस भीषण हादसे को लेकर गृह मंत्री इविका डेसिक ने बताया तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बता दें कि यह हादसा नोवी सेड शहर में हुआ है। जहां पर कंक्रीट की छत गिरने से लोगों की जान चली गई। हादसे की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर तुरंत एंबुलेंस के साथ-साथ अन्य आपात सेवाओं की टीम भी भेजी गई। वहीं, बुलडोजर से मलबा हटाकर लोगों की तलाश की जा रही है। घायल लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

इस हादसे की घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई जहां पर लोग छत के नीचे बेंच पर बैठे दिख रहे हैं। वहीं उनके ऊपर अचानक से छत गिरती हुई दिखाई दे रही है। जानकारी के मुताबिक इस इमारत की हाल ही में कराई गई थी। फिलहाल घटना स्थल पर बचाव कार्य जारी है।

मलबे में दबे लोगों से संपर्क

सर्बिया के आंतरिक मंत्री इविका डैसिक ने यह बताया कि उत्तर सर्बिया में रेलवे स्टेशन में कंक्रीट की छत गिरने से करीब 11 लोगों की मौत हो गई है। जब यह हादसा हुआ तब सर्बिया के स्थानीय समय के अनुसार दोपहर को लोग नोवी सैड में स्टेशन के बाहरी हिस्से के नीचे बेंच पर बैठे हुए थे। डैसिक ने बताया कि बचावकर्मी मलबे में दबी लड़की और अन्य दो लोगों के संपर्क में है।

सर्बियाई मीडिया के मुताबिक कंक्रीट कैनोपी के लिए जिम्मेदार निकाय सर्बिया के रेलवे इंन्फ्रास्ट्रक्चर के हवाले से कहा गया कि 1964 में इसका निर्माण किया गया था। लेकिन इस स्टेशन का पुनर्निर्माण नहीं किया गया था। वहीं रेलवे स्टेशन की इमारत का नवीनीकरण 2021 में हुआ और 5 जुलाई को इसे आधिकारिक तौर पर खोलने के लिए इस साल फिर से मरम्मत की गई थी।

Explainer: क्या इस बार पास होगा EOS-5 मिशन? दो बार फेल हो चुका ISRO, भारत के लिए क्यों है इतना खास

लगातार मिल रही लाशों से मुर्दाघर हुए फुल, 250 शवों के लिए बनाया अस्थायी केंद्र, बहते शवों से गहने लूट रहे लोग

मध्य एशिया में भारत की कूटनीतिक सक्रियता बढ़ी, जानें पीएम मोदी का उज्बेकिस्तान दौरा क्यों है अहम

न्यूयॉर्क में गूंजा गीता का संदेश, मोहन भागवत बोले- कृष्ण चेतना में छिपा दुनिया के संकटों का समाधान

Weather Alert: यूपी-बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों में मूसलाधार बारिश, बिजली गिरने का अलर्ट