सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अल सऊद, फोटो ( सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

Israel Iran War: ईरान पर इजरायली हमलों के बीच सऊदी अरब की एंट्री, बोला- खत्म करें तनाव वरना बुरा होगा अंजाम

ईरान पर इजरायली हमलों की सऊदी अरब ने निंदा किया है। सऊदी अरब ने इसराइली हमले को ईरान की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। सऊदी अरब ने दाेनों देशों चेतावनी देते हुए कहा कि मध्य-पूर्व क्षेत्र में चल रहे सैन्य संघर्षों के गंभीर परिणाम सामने आएंगे।

साक्षी सिंह

रियाद: ईरान पर इजरायली हमलों के बीच अमेरिका के बाद सऊदी अरब की भी एंट्री हो गई है। सऊदी अरब ने इजरायली हमलों की निंदा की है। उसने कहा कि इजरायली हमले को ईरान की संप्रभुता और अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन बताया है। सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक, सऊदी अरब ने इजरायल और ईरान दोनों से ही संयम बरतने और तनाव को कम करने की अपील की है।

सऊदी अरब ने दाेनों देशों चेतावनी भी दिया है। कहा कि मध्य-पूर्व क्षेत्र में चल रहे सैन्य संघर्षों के गंभीर परिणाम सामने आएंगे। साथ ही सऊदी अरब ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से इस क्षेत्र में तनाव को कम करने और जारी संघर्ष को खत्म करने के लिए अपनी भूमिका और जिम्मेदारियों को निभाने की अपील भी की है।

दरअसल, ईरान ने इजरायल पर कई हमले किए। जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में इजरायल ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हवाई हमला किया। साथ ही अमेरिका ने ईरान से इजरायली हवाई हमलों का जवाब ना देने की अपील भी की है। फिलहाल अमेरिका ने इजरायल और ईरान दोनों को चेतावनी दी है। कहा है कि इसका बुरा भगतना पड़ सकता है।

ईरान का आया बयान

इजरायल के हमले के बार ईरान का बयान आया है। ईरानी सेना (आर्टेश) ने शनिवार सुबह कहा कि इजराइल ने उसके तीन प्रांतो इलाम, खुजस्तान और तेहरान प्रांतों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर हमले किए। जिनमें कुछ नुकसान हुआ है। ईरानी सेना ने दावा किया कि उसकी हवाई सुरक्षा प्रणाली ने हमलों से होने वाले नुकसान को सीमित कर दिया। हालांकि उसने इस संबंध में कोई अतिरिक्त सबूत नहीं दिया।

बता दें कि इजरायल और ईरान के बीच युद्ध की शुरुआत हो चुकी है।1 अक्टूबर के बाद से ईरान लगातार इजरायल पर हमला कर रहा है। जिसके बाद इजरायल आज जवाबी कार्रवाई किया। इजरायल ने ईरान के हमले का बदला लेते हुए करीब 26 दिनों बाद ईरान पर हवाई हमला किया है। हमले की पुष्टि करते हुए इजरायली सेना ने शनिवार 26 अक्टूबर की सुबह ईरान में सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए।

5 राज्यों के चुनाव में BJP को ₹1,473 करोड़ का चंदा, कांग्रेस से 7 गुना ज्यादा; जानें कहां कितना किया खर्च

गांधीनगर में बड़ा हादसा, स्लैब गिरने से मचा हड़कंप, मलबे में दबे 10 लोग; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Chidambaram vs PM Modi: दिमागी नक्सल कहे जाने पर चिदंबरम ने क्यों जताई खुशी? नाराज फूफा पर भी किया पलटवार

रांची में बड़ा हादसा, भरभराकर गिरी जर्जर पानी टंकी, मलबे में दबे कई मजदूर; एक की मौत

INDIA गठबंधन की तरह विजय ने बनाया सेक्युलर सोशल जस्टिस विक्ट्री अलायंस, TVK समेत 4 पार्टियां हुईं शामिल