रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन 
विदेश

पुतिन पर छाया बॉलीवुड का जादू, BRICS समिट में भारतीय सिनेमा को बढ़ावा देने पर चर्चा कर सकता है रूस

भारतीय सिनेमा तेजी से वर्ल्ड वाइड अपना धाक जमा रहा है। इसमें बॉलीवुड सिनेमा अहम भूमिका निभा रहा है। राज कपूर की आवारा और मिथुन चक्रवर्ती की डिस्को डांसर से लेकर शाहरुख खान की पठान तक कई बॉलीवुड फिल्में रूस को बेहद पसंद हैं।

साक्षी सिंह

मॉस्को: भारतीय सिनेमा तेजी से वर्ल्ड वाइड अपना धाक जमा रहा है। इसमें बॉलीवुड सिनेमा अहम भूमिका निभा रहा है। राज कपूर की आवारा और मिथुन चक्रवर्ती की डिस्को डांसर से लेकर शाहरुख खान की पठान तक कई बॉलीवुड फिल्में रूस को बेहद पसंद हैं। शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने संकेत दिया कि अगले सप्ताह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के दौरान वह भारतीय फिल्मों को और बढ़ावा देने पर चर्चा कर सकते हैं।

दरअसल, मोदी 22-23 अक्टूबर को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के कज़ान की यात्रा पर पहुंच रहे हैं । पुतिन ने विदेशी पत्रकारों के एक समूह के साथ बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि इस देश में भारतीय फिल्में कहीं और की तुलना में अधिक लोकप्रिय हैं।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के एक सवाल के उत्तर में पुतिन ने कहा कि रूस में एक विशेष टीवी चैनल है जो हमेशा भारतीय फिल्में दिखाता है। लेकिन उन्होंने रूस में भारतीय फिल्मों के विपणन को भी एक ऐसा मुद्दा बताया जिस पर चर्चा की आवश्यकता है। साथ ही इस क्रम में उन्होंने भारतीय दवा निर्माण क्षेत्र और ऑटोमोटिव क्षेत्र का भी उल्लेख किया।

भारत अपने बाजार पर कर रहा फोकस

रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि सिनेमा उत्पाद और फिल्मोद्योग अर्थव्यवस्था का हिस्सा हैं और इन्हें उचित रूप से विनियमित किया जाना चाहिए। भारत ने अपने बाजार की रक्षा के लिए कई निर्णय लिए हैं। उन्होंने एक दुभाषिया के माध्यम से कहा कि यह केवल फिल्म उद्योग के बारे में नहीं है, बल्कि ऑटोमोटिव और अन्य उद्योगों के बारे में भी है।

नरेंद्र मोदी से पुतिन करेंगे बात

पुतिन ने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि अगर भारतीय मित्रों की इसमें रुचि है, तो हम रूसी बाजार में भारतीय फिल्मों को बढ़ावा देने के लिए साझा आधार तलाश लेंगे। उन्होंने इसे दवा निर्माण क्षेत्र के साथ-साथ बहुत प्रासंगिक और लोकप्रिय उत्पाद बताया। उन्होंने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए कज़ान आएंगे तो वह उनसे इस विषय पर बातचीत करने के लिए तैयार हैं।

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन