प्रधानमंत्री मोदी ने होलोकॉस्ट पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

होलोकॉस्ट मेमोरियल पहुंचे PM मोदी, हिटलर की सनक के शिकार लोगों को दी श्रद्धांजलि, आगे क्या?

PM Modi Israel Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने येरुशलम के याद वाशेम में श्रद्धांजलि अर्पित की, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग और प्रधानमंत्री नेतन्याहू से द्विपक्षीय बैठकें कीं।

अक्षय साहू

PM Modi Pays Tribute at Holocaust Museum: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इजरायल दौरा बुधवार से जारी है, और आज इसका दूसरा दिन है। दिन की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने येरुशलम स्थित होलोकॉस्ट मेमोरियल ‘याद वाशेम’ में जाकर में मारे गए यहूदियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने से की। याद वाशेम होलोकॉस्ट के दौरान लाखों यहूदियों की याद में स्थापित किया गया है, जो वर्ल्ड वॉर 2 में जर्मनी के तानाशाह एडॉल्फ हिटलर यहूदी विरोधी नीति का शिकार हुए थे।

यह स्मारक इजरायल की राजधानी येरुशलम में स्थित है और यहां हर साल दुनिया भर से लोग आकर इतिहास को समझते हैं और पीड़ितों को सम्मान देते हैं। 2005 में यहां आधुनिक संग्रहालय खोला गया, जिसमें हॉल ऑफ नेम्स, बच्चों का स्मारक, राइटियस अमंग द नेशंस गार्डन और होलोकॉस्ट संग्रहालय शामिल हैं। स्मारक में असली दस्तावेज़, तस्वीरें और पीड़ितों की व्यक्तिगत कहानियां सुरक्षित रखी गई हैं। 'याद वाशेम' का अर्थ है 'याद और नाम', यानी जिन लोगों को मिटाने की कोशिश की गई, उनकी याद हमेशा जिंदा रहे।

इजरायली राष्ट्रपति मिलेंगे पीएम मोदी

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने इजरायल के राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से मुलाकात की। इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद मोदी प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक करेंगे, जिसमें रक्षा सहयोग, मिसाइल डिफेंस सिस्टम, साइबर सुरक्षा और एडवांस टेक्नोलॉजी के सेक्टर में साझेदारी पर फोकस रहेगा। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच बड़ी डिफेंस डील की संभावना है।

नेतन्याहू ने किया भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इजरायल पहुंचने पर नेतन्याहू और उनकी पत्नी सारा नेतन्याहू से एयरपोर्ट पर स्वागत प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने इजराइली संसद नेसेट को संबोधित किया और सर्वोच्च सम्मान ‘स्पीकर ऑफ द नेसेट मेडल’ प्राप्त किया। मोदी नेसेट को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बने। प्रधानमंत्री मोदी के 26 फरवरी के कार्यक्रम का शेड्यूल (स्थानीय समयानुसार) इस प्रकार है:

  • सुबह 9 बजे: याद वाशेम में श्रद्धांजलि (भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे)
  • सुबह 10:30 बजे: राष्ट्रपति इसाक हर्जोग से औपचारिक मुलाकात और द्विपक्षीय चर्चा (भारतीय समयानुसार दोपहर 2 बजे)
  • सुबह 11:30 से दोपहर 12:30 बजे: प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ प्रतिनिधिमंडल बैठक (भारतीय समयानुसार शाम 4 बजे)
  • दोपहर 12:45 बजे: भारत-इजरायल समझौतों पर हस्ताक्षर और संयुक्त प्रेस बयान (भारतीय समयानुसार शाम 4:15 बजे)
  • दोपहर 1:15 बजे: कार्यक्रम समाप्त और भारत के लिए प्रस्थान (भारतीय समयानुसार शाम 4:45 बजे)

यह दौरा भारत-इजरायल के बीच रणनीतिक, रक्षा और तकनीकी सहयोग को मजबूत करने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को कोर्ट में किया गया पेश, दिल्ली में आज फिर लेफ्ट का प्रदर्शन

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग

बाहरी ताकतों ने पैदा की अनिश्चितता, CJI सूर्यकांत का NLSIU दीक्षांत समारोह में बड़ा बयान; छात्रों की तारीफ की

अभिजीत दिपके की गिरफ्तारी पर विपक्ष ने काटा बवाल, जंतर-मंतर से लेकर केंद्र सरकार तक सभी पर बोला हमला- VIDEO

Dussehra School Holidays 2026: दशहरे पर कहीं 3 तो कहीं 13 दिन की छुट्टी! जानें आपके राज्य में कब खुलेंगे स्कूल