पोप फ्रांसिस को अंतिम विदाई देने पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू, फोटो ( सो. सोशल मीडिया) 
विदेश

वेटिकन सिटी में उमड़ा जनसैलाब, पोप फ्रांसिस को अंतिम विदाई देने पहुंचीं राष्ट्रपति मुर्मू

Pope Francis Funeral: पोप फ्रांसिस के आज अंतिम संस्कार में लोगों की लाखों भींड़ उमड़ी है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी ईसाइयों के सबसे बड़े धर्म गुरु को अंतिम विदाई देने के लिए वेटिकन सिटी पहुंची हैं।

अमन उपाध्याय

Pope Francis Funeral: ईसाइयों के सबसे बड़े धार्मिक नेता पोप फ्रांसिस का अभी हाल ही में 88 साल की उम्र में निधन हो गया था। आज उनका अंतिम संस्कार शनिवार 26 अप्रैल को हो रहा है। इसमें शामिल होने के लिए दुनिया भर से लाखों लोग वेटिकन सिटी पहुंच चुके हैं। पोप फ्रांसिस का अंतिम संस्कार सेंट पीटर्स स्क्वायर में किया जाएगा। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी वेटिकन सिटी पहुंची है।

पोप फ्रांसिस का निधन 21 अप्रैल को हुआ था। वे 2013 में पोप बने थे। पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में 150 से अधिक विदेशी प्रतिनिधिमंडल वेटिकन सिटी पहुंचकर उनके अंतिम यात्रा में हिस्सा ले रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी इस समय वेटिकन सिटी में मौजूद हैं।

पोप फ्रांसिस ने हमेशा गरीबों और वंचितों की सेवा की

21 अप्रैल सोमवार को पोप फ्रांसिस का 88 साल की उम्र में निधन हुआ था। खबर मिलते ही भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पोप फ्रांसिस को श्रद्धांजलि देते हुए शोक व्यक्त किया था। पीएम मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा था कि पोप फ्रांसिस को दुनिया भर के लाखों लोग हमेशा आध्यात्मिक साहस और करुणा के प्रतीक के रूप में याद रखेंगे। पोप फ्रांसिस ने हमेशा गरीबों और वंचितों की पूरे सच्चे मन से सेवा की। जो लोग पीड़ित थे उनमें जीवन के आशा की भावना जगाई। भारत के लोगों के साथ उनका खासा स्नेह था। विदेश मंत्रालय ने पोप फ्रांसिस के निधन पर 3 दिन का राजकीय शोक भी घोषित किया था। विदेश से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

150 से अधिक विदेशी प्रतिनिधिमंडलों हैं शामिल

आज 26 अप्रैल शनिवार को विश्व भर के 150 से अधिक विदेशी प्रतिनिधिमंडलों ने पोप फ्रांसिस के अंतिम संस्कार में शामिल हो रहे है। इनमें 50 राष्ट्राध्यक्ष और 10 सम्राट भी शामिल मौजूद हैं। अंतिम संस्कार में राष्ट्राध्यक्षों और राजपरिवारों के शामिल होने की भी पुष्टि की गई है। जिनमें खास लोगों को देखा जाए तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्रिटेन के प्रिंस विलियम, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, स्पेन के राजा फेलिप VI और रानी लेटिज़िया के साथ ब्राजील के राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा आदि लोग शामिल हैं।

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी

तिरंगे का सफर: एक झंडा, 120 साल की कहानी, 1906 से 1947 तक ऐसे बदला भारत का राष्ट्रीय ध्वज...