Representative Picture 
विदेश

बूस्टर खुराक का प्रारंभिक आंकड़ा ओमीक्रोन पर अच्छे परिणाम दिखाता है: मॉडर्ना

किर्तेश ढोबले

वाशिंगटन: मॉडर्ना (Moderna) ने सोमवार को कहा कि उसके कोविड-19 रोधी टीके की बूस्टर खुराक (booster dose) कोरोना वायरस के तेजी से फैलने वाले ओमीक्रोन (Omicron)  स्वरूप से सुरक्षा प्रदान करेगी और शुरुआती आंकड़ों में अच्छे परिणाम सामने आए हैं।

मॉडर्ना ने कहा कि प्रयोगशाला परीक्षणों से पता चला है कि बूस्टर की आधी खुराक से ओमीक्रोन से लड़ने में सक्षम एंटीबॉडी के स्तर में 37 गुना वृद्धि हो गई। इसने कहा कि बूस्टर की पूरी खुराक का असर और भी ज्यादा था, जिससे एंटीबॉडी के स्तर में 83 गुना वृद्धि हो गई। मॉडर्ना ने एक प्रेस विज्ञप्ति में प्रयोगशाला के प्रारंभिक आंकड़ों की घोषणा की।

हालांकि, इसकी अभी तक वैज्ञानिक समीक्षा नहीं हुई है। इसी तरह फाइजर के परीक्षण में पता चला कि इसके कोविड रोधी टीके ने भी ओमीक्रोन से लड़ने वाली एंटीबॉडी में वृद्धि के मामले में ऐसा ही प्रदर्शन किया। फाइजर और मॉडर्ना द्वारा बनाए गए टीके एमआरएनए टीके हैं और दुनिया भर के कई देशों द्वारा कोरोना वायरस से लड़ने के लिए इनका उपयोग किया जा रहा है।  (एजेंसी)

CJP Tiranga March Live: अभिजीत दिपके-नेहा बोरा को हिरासत में लिया गया, प्रदर्शनकारियों को हटा रही दिल्ली पुलिस

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन

हाथ में तिरंगा और दिल में धोखा, अभिजीत दिपके और CJP की तिरंगा यात्रा पर शाइना एनसी और राम कदम का तीखा प्रहार

एसिड अटैक किस देश में ज्यादा होता है? भारत या पाकिस्तान, जानें ब्रिटेन किस नंबर पर