PM मोदी (Image- Social Media) 
विदेश

ये शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है...PM मोदी ने मेलबर्न को बताया लिटिल इंडिया, कही दिल छू लेने वाली बात

PM Modi Australia Visit: ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों की सराहना की। उन्होंने मेलबर्न को 'लिटिल इंडिया' बताया।

अर्पित शुक्ला

PM Modi Australia Speech: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में आयोजित कार्यक्रम में भारतीय मूल के लोगों को संबोधित किया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए उनको अपना दोस्त बताया। पीएम मोदी ने अपना भाषण शुरू करने से पहले हिंदी और गुजराती में वहां मौजूद सभी से नमस्कार किया। पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि यह शो हाउसफुल और ब्लॉकबस्टर है।

उन्होंने कहा कि जिस एनर्जी से आप सभी ने हमारा स्वागत किया है, वो बहुत खास है। उन्होंने कहा कि मेलबर्न ने एक तरह से मैदान मार लिया है। पीएम मोदी ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को अपना और भारत का दोस्त बताया। पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री का आभारी हूं आप सिडनी में भी साथ थे और यहां भी भारतीयों के बीच आए हैं।

12 सालों में मैं तीसरी बार पहुंचे ऑस्ट्रेलिया

पीएम मोदी ने इस दौरान कहा कि जब मैं 2014 में ऑस्ट्रेलिया आया था, तब 28 साल बाद भारत का कोई पीएम यहां पहुंचा था। उन्होंने कहा कि तब मैंने कहा था कि अब आपको 28 साल इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 12 सालों में मैं तीसरी बार यहां आया हूं। यानी इस बार हैट्रिक लगी है। यह दिखाता है कि भारत और ऑस्ट्रेलिया के रिश्ते किस ऊंचाई पर है। इसमें सबसे बड़ी भूमिका मोदी की नहीं बल्कि आप सभी भारतीय समुदाय के लोगों की है।

मेलबर्न को कहा जाता है लिटिल इंडिया

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कहते हैं मेलबर्न एक दिन में तीन सीजन के दर्शन करा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय समुदाय ने अपने सांस्कृतिक रंग से इसे सजा दिया है। यहां कई ऐसे मार्केट हैं, जो भारतीयता के रंग से रंगे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि कोई इसे लिटिल इंडिया कहता है कोई मिनी इंडिया कहता है। नाम कोई भी हो लेकिन ये भारतीय संस्कृति में ही रचे-बसे हैं।

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुे पीएम मोदी ने कहा कि किसी ने मुझे ऐसे ही एक बाजार का वीडियो दिखाया। वीडियो में बताया गया था कि वहां लगातार सेल चलती रहती है। लोग इन सेल्स के उत्साह में पूरी तरह बह जाते हैं। उन्होंने कहा कि भले ही किसी का खरीदारी करने का मन न हो, फिर भी वे कुछ न कुछ खरीद ही लेते हैं। 'सेल के चक्कर में लोग घंचक्कर बन जाते हैं।'

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें

Delhi CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर कूच से दिल्ली बेहाल! 3,000 हिरासत में, 45 मेट्रो स्टेशन बंद; जनजीवन प्रभावित

तुषार गांधी की रिहाई की मांग को लेकर डीएन नगर थाने पहुंचे आदित्य ठाकरे और संजय राउत समेत कई बड़े नेता

थोड़ी शर्म करे सरकार... अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

सोनम वांगचुक बोले- देश में अघोषित आपातकाल, रिहाई नहीं तो अनशन पर बैठने की दी चेतावनी