व्लादिमीर पुतिन, नरेंद्र मोदी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

पुतिन के घर पर हुआ हमला...तो तड़प उठे PM मोदी, यूक्रेन युद्ध को लेकर कही ये बड़ी बात

Ukraine Drone Attack: रूस ने आरोप लगाया कि यूक्रेन ने पुतिन के आवास पर ड्रोन से हमला किया, जिसे रूसी रक्षा प्रणाली ने नष्ट कर दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हमले पर चिंता जताई।

अक्षय साहू

PM Modi on Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। रूस ने आरोप लगाया है कि यूक्रेन ने 28 और 29 दिसंबर की रात मॉस्को के पश्चिम में स्थित नोवगोरोड क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास को निशाना बनाने की कोशिश की। जिसे रूसी डिफेंस सिस्टम द्वारा नाकाम कर दिया गया। इस हमले पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चिंता जताई है।  

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरें बहुत ही गंभीर हैं। उन्होंने सभी संबंधित पक्षों से अपील की कि वे ऐसे कदम उठाने से बचें, जो वर्तमान कूटनीतिक प्रयासों को कमजोर कर सकते हैं। पीएम मोदी ने शांति की दिशा में चल रहे वार्ताओं को संघर्ष खत्म करने का सबसे प्रभावी रास्ता बताया और सभी पक्षों से इन प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी।

रूस ने दी जवाबी हमले की धमकी

रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव के मुताबिक, इस कथित हमले में 91 लंबी दूरी के ड्रोन इस्तेमाल किए गए, जिन्हें रूसी डिफेंस सिस्टम ने सफलतापूर्वक नष्ट कर दिया। लावरोव ने इसे ‘राज्य प्रायोजित आतंकवाद’ करार देते हुए कहा कि इस तरह के कदमों का जवाब जरूर दिया जाएगा और रूसी सशस्त्र बलों ने इसके लिए लक्ष्यों का चयन भी कर लिया है। हालांकि, रूस ने अपने आरोपों के समर्थन में कोई ठोस सबूत सार्वजनिक नहीं किया।

वहीं, दूसरी तरफ यूक्रेन ने रूस के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे झूठा और शांति वार्ताओं को बाधित करने वाला बताया। यूक्रेन का कहना है कि रूस इस तरह के दावे कर अंतरराष्ट्रीय दबाव से बचना चाहता है।

ट्रंप ने पुतिन को किया फोन

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि पुतिन ने उन्हें फोन पर इस कथित हमले की जानकारी दी थी और वे इस घटना से नाराज हैं। ट्रंप ने कहा कि इसके बावजूद उन्हें उम्मीद है कि रूस और यूक्रेन के बीच जल्द ही शांति समझौता हो सकता है।

उन्होंने यह भी याद दिलाया कि हाल ही में फ्लोरिडा में उन्होंने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से मुलाकात की थी, और दोनों पक्ष समझौते के करीब हैं, हालांकि कुछ जटिल क्षेत्रीय मुद्दे अभी भी हल होने बाकी हैं। इस घटनाक्रम ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है और शांति प्रयासों की संवेदनशीलता को फिर से उजागर किया है।

जयंती विशेष: गांधी जी ने की थी चोरी, फिर पिता को लिखी चिट्ठी; पढ़कर आंखों में आ गए थे आंसू

जयंती विशेष: गांधी जी ने क्यों चुना था वर्धा का सेवाग्राम? जानें साबरमती से सेवाग्राम तक की पूरी कहानी

Mahatma Gandhi Jayanti: महात्मा गांधी को करीब से समझना है तो पढ़ें ये 3 किताबें

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र