(डिज़ाइन फोटो) 
विदेश

टेक्सास में प्लेन क्रैश, दुर्घटना में पायलट समेत 2 लोगों की मौत, 1 महिला घायल

टेक्सास में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घटना में पायलट और एक यात्री की मौत हो गई और विमान में आग लग जाने से एक महिला घायल हो गई है।

राहुल गोस्वामी

ओडेसा (टेक्सास):टेक्सास के एक इलाके में एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इस घटना में पायलट और एक यात्री की मौत हो गई और विमान में आग लग जाने से एक महिला घायल हो गई है।

खबरों के अनुसार और प्रत्यक्षदर्शियों की मानों तो ओडेसा हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद विमान को ऊंचाई हासिल करने में कठिनाई हुई और फिर सुबह एक गली में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले वह बिजली की लाइन से टकरा गया। इस विमान में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

खबरों के अनुसार और प्रत्यक्षदर्शियों की मानों तो ओडेसा हवाई अड्डे से उड़ान भरने के बाद विमान को ऊंचाई हासिल करने में कठिनाई हुई और फिर सुबह एक गली में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले वह बिजली की लाइन से टकरा गया। इस विमान में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

मामले पर एक्टर काउंटी के शेरिफ माइक ग्रिफिस ने कहा, "स्पष्ट रूप से पायलट ने घरों को बचाने का प्रयास किया था।'' उन्होंने बताया कि विमान दुर्घटना के बाद कुछ विस्फोट हुए और विमान का मलबा नीचे गिरा जिससे कुछ मकानों में भीषण आग लग गई।

घटना पर ओडेसा दमकल विभाग के प्रमुख जेसन कॉटन ने बताया कि एक जलते हुए घर से एक घायल महिला को बचाया गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। आग से वाहनों, तारबंदी और एक रेस्तरां को भी नुकसान पहुंचा है।

वहीं टेक्सास लोक सुरक्षा विभाग ने पायलट की पहचान ह्यूस्टन के उपनगर बेलेयर निवासी जोसेफ विंसेंट सुम्मा के रूप में की और यात्री की पहचान ह्यूस्टन के पूर्व में स्थित ऑरेंज निवासी जोलीन कैवेरेटा वेदरली के रूप में की है। संघीय विमानन प्रशासन (FAA) ने कहा कि विमान सेसना साइटेशन बिजनेस जेट था। FAA और राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड मामले की जांच करेंगे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया

क्या सच में नवरात्र के दौरान बढ़ जाती है कंडोम की सेल? जानिए इसके पीछे की असली वजह और टैक्स का गणित

कौन है बिश्नोई गैंग का अनिल पंडित? जिसने टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की ली जिम्मेदारी

भारतीय वैज्ञानिक डॉ. राम्या अंचे कौन हैं? जिसे NASA ने सौंपी ब्रह्मांड में जीवन के रहस्य खोजने की जिम्मेदारी

Google Maps की विश्वसनीयता पर सवाल; गलत रास्तों पर हादसे का कौन जिम्मेदार? अबतक घटित प्रमुख दुर्घटनाओं का डेटा