पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

भारत से जीते नहीं...अफगानिस्तान से भिड़ने चले, तालिबानी हमले से पाकिस्तान की हालात खराब

Shehbaz Sharif on Taliban Attack: शहबाज शरीफ ने अफगान सीमा पर हमलों की निंदा करते हुए कहा कि पाकिस्तान की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा और हर हमले का जवाब ताकत और प्रभावी तरीके से दिया जाएगा।

अक्षय साहू

Afghanistan-Pakistan Relations: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है। इसी बीच, पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार को चेतावनी दी है। उन्होंने हाल ही में तालिबान की ओर से पाकिस्तान की सीमा के पास किए गए हमले की निंदा की।

शहबाज शरीफ ने कहा कि फील्ड मार्शल सैयद आसिम मुनीर के नेतृत्व में पाकिस्तानी सेना ने न केवल अफगानिस्तान की हरकतों का कड़ा जवाब दिया, बल्कि उनकी कई चौकियां भी तबाह कर दीं, जिससे अफगान सेना पीछे हट गई। साथ ही उन्होंने पाकिस्तानी सेना की मजबूत और तेज जवाबी कार्रवाई की तारीफ की और कहा कि सेना देश की सीमा की सुरक्षा में बहुत पेशेवर है।

पाकिस्तान की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं

पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शरीफ ने कहा, “पाकिस्तान की सुरक्षा पर कोई समझौता नहीं होगा। हर हमले का जवाब ताकत और प्रभावी तरीके से दिया जाएगा। देश की सुरक्षा मजबूत हाथों में है और हम अपनी जमीन के हर इंच की रक्षा करेंगे।” उन्होंने आगे कहा कि पाकिस्तानी सेना ने हमेशा बाहरी हमलों का सख्त जवाब दिया है और पूरा देश अपनी सुरक्षा बलों के साथ खड़ा है। दोनों देशों के बीच पिछले कुछ समय से सीमा पर विवाद चल रहा था, जिसने अब संघर्ष का रूप ले लिया है। पाकिस्तान ने हाल ही में अफगानिस्तान के कुछ इलाकों पर हवाई हमले किए थे। इसे लेकर उन्होंने कहा था कि उनके हमले में आतंकी संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाया गया है। शहबाज सरकार लंबे समय से दावा करती आ रही है कि भारत, अफगानिस्तान की जमीन का इस्तेमाल पाकिस्तान में आतंकी साजिशों को अंजाम देने के लिए कर रहा है।

दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण स्थिति

शहबाज शरीफ ने सीमा पार से आतंकवाद के मुद्दे पर भी बात की और कहा कि पाकिस्तान ने कई बार अफगानिस्तान को उन आतंकवादी समूहों के बारे में बताया है, जो वहां से पाकिस्तान पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि अफगान सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि उसकी जमीन का इस्तेमाल आतंकवादियों के हमले के लिए नहीं होगा।

वहीं, अफगानिस्तान सरकार के प्रवक्ता जैबिहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफगान सेना ने पाकिस्तान के 58 सैनिकों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई, पाकिस्तान द्वारा बार-बार अफगान क्षेत्र और हवाई क्षेत्र का उल्लंघन करने के जवाब में की गई है। अफगान सेना ने 25 पाकिस्तानी चौकियों पर कब्जा कर लिया है और कई सैनिक घायल भी हुए हैं।

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर