(प्रतीकात्मक तस्वीर)  
विदेश

पाकिस्तान: शख्स ने की हिंदू महिला की निर्मम हत्या, काटी गर्दन और छील दी खाल

काजल चोपड़े

नई दिल्ली: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान (Pakistan) से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां के सिंध में एक  40 वर्षीय विधवा हिंदू महिला (Hindu Widow Women Murder) की निर्मम हत्या कर दी गई है। महिला की हत्या इतनी बर्बरता से की है, जिसे देख किसी की भी रूह कांप जाए। हत्यारे ने महिला का सिर तन से जुदा कर दिया। इतने में भी उसका मन नहीं भरा तो उसने महिला के खाल को छील दिया और ब्रेस्ट को काट दिया। 

मिली हुई जानकारी के अनुसार, यह घटना सिंध (Sindh) के सिंझोरो (Sinjhoro) की है। यहां महिला की पहचान हिंदू अल्पसंख्यक समुदाय की दया भील के रूप में हुई है। रिपोर्ट के अनुसार विधवा महिला की बॉडी सरसों के खेत से बरामद की गई। महिला की बॉडी बेहद बुरी हालत में मिली। 

स्थानीय पुलिस के मुताबिक, विधवा महिला के शव से सिर और ब्रेस्ट अलग था। इतना ही नहीं उसकी खाल छिली हुई थी। यह खबर सामने आने के बाद बुधवार सुबह हिंदू सीनेटर कृष्णा कुमारी सिंझोरों पहुंचीं। इस बता की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और महिला के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। इस मामले में सिंझोरो और शाहपुरचक्कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

QUAD समिट में पीएम मोदी ने जमीन से उठाया तिरंगे वाला मार्कर, ट्रंप बोले- सेव इट; VIDEO वायरल

शिवसेना नेताओं ने सोनिया गांधी की किताब फाड़ी, संजय निरुपम और शाइना एनसी ने की महाराष्ट्र में बैन की मांग

CM योगी दोनों कानों में कितने ग्राम के सोने के कुंडल पहनते हैं? जानें उनकी असली कीमत

क्या अब SpiceJet भी बंद हो जाएगा, एयरलाइन के सामने मंडरा रहा गहरा आर्थिक संकट

वाह मजा आ गया, आतंकी लतीफ भट को मारने के बाद सुरक्षाबलों ने किया बल्ले-बल्ले; VIDEO हुआ वायरल