पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया ड्रोन हमला (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में ढाया कहर, आतंकी बताकर मासूमों पर बरसाए बम, ड्रोन हमले का वीडियो वायरल

Pakistan Drone Attack Kandahar: पाकिस्तानी सेना द्वारा कंधार के रिहायशी इलाके में ड्रोन हमला, अफगान चौकियों पर हमले के जवाब में; कई लोगों की मौत, तनाव बढ़ा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल।

अक्षय साहू

PAK-AFG Conflict: पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। इस बीच, पाकिस्तानी सेना द्वारा की गई एक शर्मनाक हरकत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पाकिस्तानी सेना ने अफगान सुरक्षा बलों के हमले के जवाब में कंधार के रिहायशी इलाके में भारी ड्रोन हमला किया। इस हमले में कई लोगों की मौत हो गई।

इससे पहले, अफगान सेना ने सीमा पर मौजूद पाकिस्तानी चौकियों पर हमला किया था। अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने दावा किया है कि उन्होंने 58 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है और 25 पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया है। इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने कंधार समेत कई इलाकों में ड्रोन और हवाई हमले किए।

200 अफगान लड़ाकों की मौत

पाकिस्तान ने इस हमले को लेकर एक बयान जारी किया है, जिसमें उसने 200 से अधिक अफगान तालिबान लड़ाकों को मार गिराने का दावा किया है। इस दौरान 23 पाकिस्तानी सैनिकों के मारे जाने की बात भी कही गई है। पाकिस्तानी सेना ने कंधार के रिहायशी इलाकों में दो ड्रोन हमले किए, जिनमें आम नागरिकों को निशाना बनाया गया।

इससे पहले, अफगानिस्तान के हेलमंद प्रांत में अफगान बलों ने बहरामचा के शाकिज, बीबी जानी और सालेहान इलाकों में तीन घंटे तक सैन्य अभियान चलाया। इस दौरान पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के हथियार पांच कलाश्निकोव, एक राइफल, एक नाइट विजन स्कोप जब्त किए गए और एक पाकिस्तानी सैनिक का शव भी बरामद हुआ।

तालिबानी रक्षा मंत्री ने दी चेतावनी

इन घटनाओं के बाद पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने अफगानिस्तान की कार्रवाई को अकारण बताया और कहा कि अफगान बलों ने नागरिक इलाकों को निशाना बनाया, जो अंतरराष्ट्रीय कानूनों का स्पष्ट उल्लंघन है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने त्वरित और प्रभावी जवाब दिया है, और किसी भी उकसावे को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, तालिबान सरकार के रक्षा मंत्री मुल्ला मोहम्मद याक़ूब ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनके सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान की ओर से की गई कार्रवाई का जवाब दिया है। मुल्ला याक़ूब ने इसके साथ ही चेतावनी दी कि यदि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की क्षेत्रीय अखंडता का दोबारा उल्लंघन किया, तो उनके सशस्त्र बल जवाबी कार्रवाई के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

क्या नेपाल, भूटान या पाकिस्तान के नागरिक दे सकते हैं UPSC सिविल सेवा परीक्षा? जानिए पूरा नियम

गुजरात और महाराष्ट्र में PM मोदी का Gen Z से सीधा संवाद, वडोदरा में Y-आकार के रैंप पर युवाओं से करेंगे बातचीत

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को जान से मारने की धमकी, मंत्रालय कार्यालय पहुंची गुमनाम चिट्ठी से मचा हड़कंप

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

फिरोज गांधी: नेहरू परिवार के सदस्य नहीं, आज़ाद भारत के पहले बड़े वित्तीय घोटाले का पर्दाफाश करने वाले सांसद