जनरल अहमद शरीफ चौधरी (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

तलवे चाटने से बाज नहीं आ रही पाकिस्तानी फौज, पहले ट्रंप को बनाया आका, अब शुरू कर दी चीन की चमचागिरी

Pakistan China Weapons: पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर में भारत से हार के बावजूद दावा किया कि चीन के हथियारों ने युद्ध में शानदार प्रदर्शन किया। पाक सेना ने तकनीकी तैयारी और चीन से सहयोग की बात कही।

अक्षय साहू

Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर में भारत से बुरी तरह से मार खाने के बाद पाकिस्तान गुस्से से तिलमिला रहा है। पाकिस्तानी सरकार और सेना लगातार भारत के खिलाफ पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर को लेकर झूठ फैलाने की कोशिश कर रहा है। इस बीच पाकिस्तान ने दावा किया है कि भारत के साथ मई में हुए चार दिन के युद्ध में चीन के बनाए हथियारों ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया।

यह बयान पाकिस्तान की सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने एक इंटरव्यू में दिया, जो उन्होंने ब्लूमबर्ग को इस्लामाबाद में दिया था। उन्होंने कहा, "हम हर तरह की तकनीक के लिए तैयार हैं" और बताया कि चीन के हथियारों ने इस युद्ध में "बेहद शानदार" काम किया। इससे पहले पाकिस्तान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तारीफों के पुल बांध चुका है।

भारत ने दिया था मुंहतोड़ जवाब

हालांकि, हकीकत यह है कि भारत ने इस युद्ध में पाकिस्तान के कई हवाई ठिकानों को निशाना बनाकर भारी नुकसान पहुँचाया। भारत की अपनी बनाई हुई मिसाइलें और हथियार, जैसे ब्रह्मोस और आकाशतीर, काफी प्रभावी साबित हुए। इसके अलावा, भारत ने पाकिस्तान के परमाणु धमकी के दावों की भी पोल खोल दी। चीन के हथियारों जैसे पीएल-15 मिसाइल, HQ-9P एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल और JF-17 व J-10 लड़ाकू विमानों का इस युद्ध में पहली बार बड़े पैमाने पर इस्तेमाल हुआ था। लेकिन भारत की वायु रक्षा प्रणाली ने इनका मुकाबला सफलतापूर्वक किया।

एयर चीफ मार्श के बयान से तिलमिलाहट

भारत की वायुसेना के प्रमुख एपी सिंह ने हाल ही में बताया कि इस युद्ध में भारत ने 8-10 पाकिस्तानी फाइटर जेट्स को मार गिराया, जिनमें अमेरिकी F-16 और चीनी JF-17 शामिल थे। उन्होंने पाकिस्तान के उन दावों को भी खारिज किया कि पाकिस्तान ने भारत के 7 लड़ाकू विमान गिराए। उन्होंने इसे पाकिस्तान की "मनोहर कहानियाँ" बताया। इसके अलावा भारत ने एक पाकिस्तानी निगरानी विमान को भी हवा में ही नष्ट कर दिया।

अहमद शरीफ चौधरी पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता हैं, उनके पिता को आतंकवादी माना जाता है और जो ओसामा बिन लादेन का करीबी सहयोगी था। ऐसे में उनके दावों की सच्चाई पर सवाल उठना स्वाभाविक है। इसलिए, पाकिस्तान भले ही चीन के हथियारों की तारीफ करे, लेकिन जमीनी सच्चाई ये है कि युद्ध में भारत के स्वदेशी हथियारों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और चीन के हथियार कई जगह फेल हो गए।

रेहान वाड्रा की 74 तस्वीरें प्रदर्शनी से क्यों हटाई गईं? बीकानेर हाउस ने बताई वजह

अमित शाह ने केजरीवाल को ललकारा, 2029 तक साफ यमुना का बनाया लक्ष्य, बोले- पंजाब से उखाड़ फेकेंगे AAP की सरकार

त्रिपुरा में युवक के साथ बदतमीजी पर बवाल, स्टूडेंट्स फोरम ने की FIR की मांग, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ VIDEO

भारत बनेगा ग्लोबल केमिकल्स हब: केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा और सीएम फडणवीस ने की 'इंडिया केम 2026' की शुरुआत

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद