एक ही स्ट्राइक में खत्म हो गया मसूद अजहर का पूरा परिवार, फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

Operation Sindoor: एयर स्ट्राइक में आतंकी मसूद का पूरा परिवार खत्म, एक ही झटके में गिरीं 14 लाशें

Operation Sindoor: भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत Masood Azhar के परिवार के 14 सदस्य मारे गए हैं, जिनमें उसकी पत्नी, बेटा और भाई भी शामिल हैं।

अमन उपाध्याय

नवभारत इंटरनेशनल डेस्क: भारतीय वायुसेना ने बुधवार तड़के पाकिस्तान के बहावलपुर में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मौलाना मसूद अजहर के घर पर सर्जिकल स्ट्राइक की। पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, यह हमला रात करीब 1:30 बजे किया गया, जब मसूद अजहर के परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। भारतीय सीमा से लगभग 100 किलोमीटर अंदर स्थित इस ठिकाने पर बमबारी की गई, जिसमें मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य मारे गए। रिपोर्टों में दावा किया गया है कि हमले के समय मसूद अजहर खुद घर पर मौजूद नहीं था।

मिल रही जानकारी के अनुसार, मारे गए सदस्यों में मसूद की पत्नी, उसका बेटा और उसका भाई भी शामिल हैं। इसके साथ ही, भारत द्वारा सबसे ज्यादा वांछित आतंकियों में शामिल मसूद अजहर का भाई रऊफ असगर भी मारा गया है। परिवार के मारे जाने के बाद मसूद अजहर ने कहा कि मैं भी मर जाता तो अच्छा था।

बड़ी बहन समेत हमले में 14 लोगों की मौत

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, स्ट्राइक के समय मसूद अजहर की बड़ी बहन, मौलाना कशफ का पूरा परिवार, मुफ्ती अब्दुल रऊफ के पोते, और शहीद बाजी सादिया अपने पति व चार बच्चों सहित घर में मौजूद थे। इस हमले में 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य घायल हुए हैं। हमले के बाद मसूद अजहर ने एक बयान जारी किया, जिसमें उसने बताया कि उसके परिवार के 10 सदस्यों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

मसूद के अनुसार, इस हमले में 5 बच्चों की जान गई है और कुछ महिलाओं के भी मारे जाने की जानकारी मिली है। इसके अलावा उसका बहनोई भी इस स्ट्राइक में मारा गया है। भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के तहत मसूद अजहर के परिवार के 14 सदस्य मारे गए हैं, जिनमें उसकी पत्नी, बेटा और भाई भी शामिल हैं।

भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल

मसूद अजहर आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का मुखिया है। मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने 2019 में वैश्विक आतंकी घोषित किया था। वह भारत की मोस्ट वांटेड लिस्ट में भी शामिल है। इसके साथ ही वह लंबे समय से अफगानिस्तान और पाकिस्तान में आतंकवादियों को प्रशिक्षण देता रहा है और अपने संगठन का विस्तार करने के लिए नए मदरसों की स्थापना की योजना बनाता रहा है।

भारत सरकार का आरोप है कि मसूद पाकिस्तान के निर्देश पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देता है। भारत ने सैन्य कार्रवाई करते हुए मसूद अजहर के चार ठिकानों को तबाह कर दिया है। बताया जाता है कि वर्ष 1983 में उसे आतंकी संगठन अल-कायदा द्वारा प्रशिक्षण दिया गया था।

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया

राजनीति के चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह का सफर, गुजरात की राजनीति और धारा 370 हटाने तक के उनके ऐतिहासिक पड़ाव

राज ठाकरे ने शेयर की PM मोदी-अडानी की विवादित डॉक्यूमेंट्री, बोले- डिलीट होने से पहले देख लें VIDEO