Representational Pic 
विदेश

अमेरिका-दक्षिण कोरिया के अभ्यास के बाद उत्तर कोरिया ने समुद्र में मिसाइल दागीं

शुभम सोनडवले

सोल. दक्षिण कोरिया (South Korea) की सेना का कहना है कि उत्तर कोरिया (North Korea) ने रविवार को पूर्व समुद्री क्षेत्र में एक बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic Missile) दागीं है। उत्तर कोरिया के हथियारों के जखीरे में यह सबसे नया हथियार है।

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने एक बयान में कहा कि मिसाइल रविवार तड़के दागी गई है, हालांकि उन्होंने इस संबंध में और कोई जानकारी नहीं दी, यहां तक कि मिसाइल की मारक क्षमता के बारे में भी कुछ नहीं कहा। जापान की सरकार ने भी कहा कि उत्तर कोरिया ने मिसाइल दागीं है, जो संभवत: बैलिस्टिक मिसाइल है।

https://twitter.com/ANI/status/1578810477760901121

वहीं, दक्षिण कोरिया की योनहाप समाचार एजेंसी ने दक्षिण कोरियाई सेना का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया ने पूर्वी सागर की ओर दो छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। (एजेंसी इनपुट के साथ)

CBI से अंकिता के माता-पिता की मुलाकात, हत्या में VIP के शामिल होने का आरोप; जज की निगरानी में जांच की मांग

लालकृष्ण आडवाणी की अचानक बिगड़ी तबीयत, अपोलो अस्पताल में भर्ती; जानें अब कैसी है तबीयत

CJP Tiranga March: अभिजीत दीपके-नेहा बोरा पुलिस हिरासत में, कनॉट प्लेस में कॉकरोचों ने लहराया तिरंगा

20 MSME, 300 विदेशी खरीदार और 1,000 बिजनेस मीटिंग्स, जानें वाइब्रेंट गोवा समिट की पूरी तैयारी

CJP चीफ अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया गया, तिरंगा यात्रा से ठीक पहले पुलिस का एक्शन