अगले हफ्ते से नोबेल पुरस्कारों की घोषणा होगी शुरू 
विदेश

Nobel Prize 2024: अगले हफ्ते होगी नोबेल पुरस्कारों की घोषणा, शांति प्राइज के लिए लिया जा सकता है बड़ा फैसला

इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अगले सप्ताह यानी सोमवार से शुरू हो रही है। चिकित्सा पुरस्कार के साथ नोबेल पुरस्कारों के ऐलान की शुरुआत होगी। इसके बाद भैतिकी, रसायन, साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिए जाएंगे।

साक्षी सिंह

स्टवांगर: इस साल के नोबेल पुरस्कारों की घोषणा अगले सप्ताह यानी सोमवार से शुरू हो रही है। चिकित्सा पुरस्कार के साथ नोबेल पुरस्कारों के ऐलान की शुरुआत होगी। इसके बाद भैतिकी, रसायन, साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार दिए जाएंगे। वहीं

शांति पुरस्कार की घोषणा ओस्लो में नार्वे की नोबेल समिति द्वारा शुक्रवार को की जाएगी।

अन्य सभी पुरस्कारों की घोषणा स्टाकहोम में रायल स्वीडिश एकेडमी आफ साइंसेज द्वारा की जाएगी। तो वहीं 14 अक्टूबर को अर्थशास्त्र के लिए नोबेल पुरस्कार की घोषणा की जाएगी।

रोक सकते हैं शांति नोबेल पुरस्कार

स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक डैन स्मिथ ने बताया कि मैं दुनिया पर नजर डालता हूं तो बहुत अधिक संघर्ष, शत्रुता और टकराव देखता हूं। ऐसा मालूम पड़ता है कि इस साल का नोबेल शांति पुरस्कार रोककर इस तरफ ध्यान आकर्षित करना ही ठीक रहेगा।

नोबेल शांति पुरस्कार कई बार को चुका है निलंबित

नोबेल शांति पुरस्कार को विश्व युद्धों समेत 19 बार निलंबित किया जा चुका है। हालांकि, पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट ओस्लो के निदेशक हेनरिक उर्डल ने कहा कि इस इस पुरस्कार नहीं देना भूल होगी, क्योंकि यह पुरस्कार शांति के लिए अहम कार्यों को बढ़ावा और मान्यता देने के लिए बेहद जरूरी है।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच