यूपी के कुशीनगर में गंडक नदी से 4 और शव मिले। अब तक कुल 13 शव बरामद हो चुके है। अधिकारियों कहा कहना है कि पड़ोसी देश नेपाल में आई भयानक बाढ़ के दौरान बहकर भारतीय सीमा में आए चार और शव उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में गंडक नदी से बरामद किए गए हैं।
Nepal Flash Floods Live Updates: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ को मेगा आपदा बताते हुए आपदा प्राधिकरण प्रमुख डॉ. धर्मराज उप्रेती ने बताया कि अब तक 781 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 2,502 लोग अभी भी लापता हैं। लगभग 8,730 लोगों को बचाया गया है और 19,895 सुरक्षाकर्मी बचाव अभियान में लगे हैं। उन्होंने कहा कि छह सुरंगों में लोगों के फंसे होने की आशंका है, जिससे लगातार लोगों को निकाला जा रहा है, वहीं भारत के सुरंग विशेषज्ञ और चीन दोनों ही बचाव और सूचना साझा करने में सहयोग कर रहे हैं।
नेपाल में बाढ़ पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने बताया कि कर्नाटक के 33 लोगों में से 14 का अभी तक पता नहीं चल पाया है। हम केंद्र सरकार के जरिए तालमेल बिठा रहे हैं और टूर ऑपरेटरों से संपर्क कर रहे हैं। विदेश मंत्रालय भी हमारे राज्य के अधिकारियों को जानकारी दे रहा है।
महाराष्ट्र के 43 तीर्थयात्रियों के लिए नेपाल से वापसी का सफर किसी वरदान जैसा था, लेकिन उनके मन में उस डरावनी घटना की यादें ताजा थीं कि जिस होटल में वे अभी-अभी नाश्ता करने बैठे थे, वह कुछ ही पल बाद अचानक आई बाढ़ में बह गया। इस त्रासदी से बाल-बाल बचकर घर लौटते समय, उन्हें इस बात का गहरा एहसास था कि वे मौत के कितने करीब पहुंच गए थे।
नेपाल में अचानक आई बाढ़ के कारण हाईवे बंद है और लिंक रोड पर भारी ट्रैफिक है। आसमान में बादल छाए रहने और लगातार बादल बने रहने से हालात और मुश्किल हो गए हैं।
नेपाल में हाल ही में आई अचानक बाढ़ के बाद स्वयंसेवक मदद के लिए पहुंच रहे है। नुवाकोट से लिखु ग्रामीण नगरपालिका के कई स्वयंसेवक बड़े पैमाने पर बचाव और सफाई अभियान शुरू करने के लिए देवीघाट जा रहे हैं।
नेपाल त्रासदी में मरने वालों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। नेपाल में अब तक 903 शव बरामद किए जा चुके है। बाढ़ से ग्रस्त इलाकों में राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है।
नेपाल के वैज्ञानिकों के अनुसार, नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़, जिसने भोटेकोशी-त्रिशूली कॉरिडोर को अपनी चपेट में ले लिया था, सामान्य बारिश के कारण नहीं, बल्कि ऊंचे हिमालय में बर्फ और चट्टानों के बड़े पैमाने पर खिसकने (एवलांच) के कारण आई थी।
नेपाल में भयानक अचानक आई बाढ़ के बाद सोशल मीडिया पर नकली और AI से बनी तस्वीरों की बाढ़ आ गई है। बचाव और राहत कार्यों के साथ-साथ नेपाल गलत जानकारी की इस समस्या से भी जूझ रहा है। इसी वजह से सरकार ने पिछले कुछ दिनों में 72 यूजर्स को आपत्तिजनक कंटेंट हटाने का आदेश दिया है।
नेपाल में लापता लोगों की पहचान के लिए उनके परिजनों से DNA सैंपल मांगे गए हैं। पुलिस ने माता-पिता और बच्चों से DNA देने के साथ लापता व्यक्ति की आखिरी बार देखे जाने की जगह और समय की जानकारी देने को कहा है।
नेपाल में आई बाढ़ के बाद बारिश ने कहर मचाया है। काठमांडू के उत्तर-पूर्व में स्थित मेलम्ची-घ्यांग गांव में पिछले 24 घंटों के दौरान नेपाल की सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है। यहां 89 मिलीमीटर पानी बरसा है। यह इलाका हाल ही में आई बाढ़ वाले क्षेत्र के काफी पास है।
नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 939 हो गई है। इससे पहले जारी आंकड़ों में मृतकों की संख्या 903 बताई गई थी। वहीं, लापता लोगों की संख्या में 300 से ज्यादा की कमी आई है। नेपाल की आपदा प्रबंधन एजेंसी के मुताबिक, अब 3,925 लोग लापता हैं। इससे पहले यह संख्या 4,247 थी।