शव से ज्वेलरी चोरी (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

बाढ़ के बीच संवेदनहीनता की हद पार, मृत महिला के शव से ज्वेलरी चुरा रहे युवकों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Nepal Flood Theft: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में बहकर आए एक महिला के शव से आभूषण चुराने का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित एक्शन लेते हुए दोनों आरोपी युवकों को हिरासत में लिया है।

प्रिया सिंह

Nepal Flood Body Theft: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान मानवता को शर्मसार करने वाली एक बेहद अमानवीय घटना सामने आई है। यहां सोशल मीडिया पर एक दर्दनाक वीडियो वायरल होने के बाद नेपाल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

इस वायरल वीडियो में दो असंवेदनशील युवक बाढ़ में बहकर आई एक मृत महिला के शव से जबरन सोने के आभूषण चुराते हुए दिखाई दे रहे थे। सोशल मीडिया पर इस कृत्य की तीखी आलोचना हो रही थी और लोग इसे अमानवीय तथा संवेदनहीन मानकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

अमानवीय कृत्य का शर्मनाक वीडियो

वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि विनाशकारी जलप्रलय के बाद बाढ़ के पानी के बहाव में बहकर एक महिला का शव किनारे लगा था। वहां मौजूद दो युवकों में से एक युवक ने बांस के सहारे शव को पानी से ऊपर उठाया, जबकि दूसरे ने महिला के कानों से ज्वेलरी निकाली।

इस बेहद शर्मनाक घटना के दौरान वहां कई अन्य लोग भी खड़े थे, लेकिन किसी ने भी उन अमानवीय युवकों को रोकने का प्रयास नहीं किया। यहां तक कि वहां उपस्थित किसी भी व्यक्ति ने शव को पानी से बाहर निकालने या स्थानीय पुलिस प्रशासन को सूचित करने की जहमत तक नहीं उठाई।

नेपाल में विनाशकारी बाढ़ और भारी नुकसान

गौरतलब है कि तिब्बत में ग्लेशियर फटने और भारी मलबे के कारण भोटेकोशी नदी के निचले इलाकों में अचानक भीषण जलप्रलय आ गई है। इस अचानक आई बाढ़ में नेपाल के विभिन्न प्रभावित जिलों रसुवा, नुवाकोट, धादिंग और चितवन में मरने वालों की संख्या बढ़कर 389 हो गई है।

बाढ़ के तेज बहाव के कारण कई प्रमुख पुल बह चुके हैं, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग ठप हैं और एक दर्जन बिजली परियोजनाओं को भारी नुकसान हुआ है। बाढ़ का पानी निचले इलाकों की ओर तेजी से बढ़ने के कारण नेपाल पुलिस और सेना की टीमें लगातार खोज और बचाव अभियान चला रही हैं।

राहत कार्य और लापता लोगों की तलाश

नेपाल के चितवन जिले से सबसे अधिक 137 शव बरामद किए गए हैं, जबकि आपदा प्राधिकरण के अनुसार अब भी करीब 826 लोग लापता हैं। लापता लोगों में करीब 590 विदेशी पर्यटक भी शामिल हैं, जिनमें से 288 लापता भारतीय नागरिकों की खोज के लिए विशेष प्रयास जारी हैं।

बचाव दलों ने रसुवा के सीमावर्ती क्षेत्र के पास एक जलविद्युत परियोजना स्थल से 25 चीनी श्रमिकों और 100 भारतीय पर्यटकों को सुरक्षित बचाया है। इस भीषण प्राकृतिक संकट के समय नेपाल सरकार और सुरक्षा एजेंसियां प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए लगातार संघर्ष कर रही हैं।

भाजपा मुख्यालय में महामंत्रियों की हाई-लेवल मीटिंग, आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर बना मास्टरप्लैन

कंगना रनौत मुस्लिम समुदाय से मांगें माफी... भड़के वारिस पठान, कहा- भाजपा नेतृत्व ऐसे नेताओं पर लगाए लगाम

CJI सूर्यकांत के विरोध के बीच NLSIU ने 34वां दीक्षांत समारोह किया कैंसिल, 12 सितंबर को होना था आयोजन

बिहार में खुलेगी पहली ऑल-विमेन यूनिवर्सिटी, छात्रा से वीसी तक सब महिलाएं; सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान

22 हजार करोड़ के कर्ज पर सिर्फ 6.5 करोड़ में समझौता? सुभाष चंद्रा की कर्जमाफी पर विजय माल्या का तंज