नेपाल पुलिस मुख्यालय ने ट्वीट कर मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी होने की जानकारी दी। नेपाल पुलिस के अनुसार, "रसुवा जिले में बाढ़ की ताजा जानकारी में 27 अगस्त सुबह 5 बजे तक नेपाल में मरने वालों की संख्या 162 हो गई है।
नेपाल त्रासदी पर संयुक्त राष्ट्र के महासचिव ने दुख जताया। उन्होंने एक्स पर ट्वीट कर लिखा, नेपाल और चीन में आई भीषण बाढ़ से दुख हुआ। इस बाढ़ में कई लोगों की जान गई है, कई लोग लापता हैं और बड़े पैमाने पर तबाही हुई है। उन्होंने पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है और घायलों के जल्द ठीक होने की कामना की है। उन्होंने प्रभावित सभी लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की है। नेपाल में, संयुक्त राष्ट्र सरकार के नेतृत्व वाले राहत कार्यों में सहयोग कर रहा है, जिसमें आपदा के पैमाने का आकलन करना और तत्काल सहायता पहुंचाना शामिल है। संयुक्त राष्ट्र की टीमें और मानवीय सहायता सहयोगी बाढ़ से प्रभावित समुदायों की मदद के लिए ज़रूरी सामान और कर्मचारी जुटा रहे हैं। महासचिव ने लोगों की जान बचाने के लिए काम कर रहे आपातकालीन कर्मियों की सराहना की है और आगे भी सहायता प्रदान करने के लिए संयुक्त राष्ट्र की तत्परता दोहराई है।
नेपाल में भारतीय दूतावास ने भारत की मदद को स्वीकार किया। नेपाल दूतावास ने ट्वीट किया, "हम हमेशा नेपाल के साथ हैं। राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भारत की ओर से 10 टन मानवीय सहायता सामग्री संस्कृति, पर्यटन और नागरिक उड्डयन मंत्री खड्का राज पौडेल को सौंपी। यह सहायता विनाशकारी बाढ़ के बाद राहत कार्यों में मददगार साबित होगी। भारत नेपाल के साथ मजबूती से खड़ा है और हर संभव मदद देने के लिए प्रतिबद्ध है।"
नीदरलैंड्स के विदेश मंत्रालय की ओर से टॉम बेरेन्डसेन ने ट्वीट किया, "नेपाल-चीन बॉर्डर पर आई भयानक बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। जिन्होंने अपनों को खोया है, उनके प्रति हम संवेदना व्यक्त करते हैं और जो लोग खबर का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें हिम्मत देते हैं।"
महाराष्ट्र राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने नेपाल में फंसे नागरिकों की जानकारी जुटाने और उन्हें आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए एक 24/7 ऑनलाइन लिंक जारी किया है। राज्य नियंत्रण कक्ष की तरफ से टोल-फ्री हेल्पलाइन 1070 और नियंत्रण कक्ष +91-9321587143 नंबर भी जारी किया गया है।
नेपाल के रसुवा जिले में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद हालात गंभीर बने हुए हैं। नेपाल पर्यटन बोर्ड द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, आपदा के बाद कुल 403 नेपाली और विदेशी पर्यटक संपर्कविहीन बताए गए हैं। इनमें सबसे अधिक 133 भारतीय पर्यटक शामिल हैं, जिससे भारत में भी चिंता बढ़ गई है।
Nepal Flash Flood LIVE Updates: 26 अगस्त तड़के अचानक नेपाल की भोटेकोशी नदी का जलस्तर बढ़ा और उसने बाढ़ का रूप ले लिया। देखते ही देखते कई पुल, प्रोजेक्ट्स और इमारतें भरभरा कर गिरने लगीं और जलप्रलय से हाहाकार मच गया। इस जलप्रलय में अब तक 100 से अधिक शव बरामद कर लिए गए है और 400 से अधिक लोग लापता है। भारत सरकार ने नेपाल के लिए राहत सुविधा उपलब्ध कराई है। पुलिस अलग-अलग जिलों में बाढ़ की चपेट में आने वाले घरों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रही है, विभिन्न एजेंसियों और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर ज़रूरी बचाव और खोज अभियान चला रही है, और कई जगहों पर रास्ते की रुकावटें हटा रही है।