सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीजर गैस्टेलम फोटो (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान खौफनाक वारदात! मेक्सिको में इन्फ्लुएंसर की सरेआम गोली मारकर हत्या

Mexico Influencer Killed Livestream: मेक्सिको में लाइवस्ट्रीम के दौरान इन्फ्लुएंसर सीजर गैस्टेलम की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को मेक्सिकन ड्रग कार्टेल की हिंसक जंग का पूरा शक है।

प्रिया सिंह

Mexico Influencer Killed On Live Stream: मेक्सिको के अशांत उत्तर-पश्चिमी राज्य सिनालोआ में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां लाइवस्ट्रीम के दौरान एक प्रसिद्ध सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सीजर गैस्टेलम की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सिनालोआ की राजधानी कुलियाकन में बदमाशों ने इस भयावह हत्या को सरेआम अंजाम दिया है।

गैस्टेलम के टिकटॉक पर 6,50,000 से अधिक फॉलोअर्स थे, जो उनके कॉमेडी वीडियो को पसंद करते थे। इस घटना का एक लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें हमलावर गोलीबारी करते दिख रहे हैं। मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने आरोपियों को बहुत जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिया है।

सिनालोआ कार्टेल और खूनी गुटीय जंग

घटना के समय गैस्टेलम एक केंटकी फ्राइड चिकन यानी केएफसी की पार्किंग में अपने दोस्तों के साथ खड़े थे। तभी अचानक मोटरसाइकिल पर दो हथियारबंद लोग वहां पहुंचे और उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। हमलावर सरेआम गोली मारकर तुरंत फरार हो गए जिससे वहां मौजूद लोगों में भारी दहशत फैल गई।

जांच में पता चला है कि गैस्टेलम ने कुछ समय पहले आपराधिक गुटों के बारे में एक वीडियो पोस्ट किया था। सुरक्षा विश्लेषकों के अनुसार अपराधी कई कारणों से इन लोकप्रिय हस्तियों को निशाना बनाते हैं। इनमें अवैध मनी लॉन्ड्रिंग और आपराधिक समूहों के साथ उनके गहरे संबंध होना प्रमुख कारण माना जाता है।

सिनालोआ लंबे समय से ड्रग कार्टेल के दो प्रतिद्वंद्वी गुटों के बीच खूनी जंग के लिए जाना जाता है। वहां 'लॉस चैपिटोस' गुट शवों पर पिज्जा का डिब्बा और 'लॉस मायोस' गुट सोम्ब्रेरो टोपी छोड़ता है। इन गुटों की आपसी दुश्मनी के कारण अब कुलियाकन में मेक्सिकन टोपी पहनना भी बेहद खतरनाक हो चुका है।

इन्फ्लुएंसर्स की हत्या का बढ़ता ट्रेंड

यह पहली बार नहीं है जब मेक्सिको में किसी बड़े इन्फ्लुएंसर की सरेआम हत्या की गई हो। इससे पहले मई 2025 में 23 साल की ब्यूटी इन्फ्लुएंसर वैलेरिया मार्केज की भी लाइवस्ट्रीम के दौरान हत्या हुई थी। वह उस समय जलिसको राज्य के एक ब्यूटी सैलून में अपना लाइव वीडियो बना रही थीं।

मेक्सिको में इन्फ्लुएंसर्स को निशाना बनाने की इन घटनाओं के पीछे संगठित अपराध का बहुत बड़ा हाथ है। खासकर सिनालोआ और जलिसको जैसे अशांत इलाकों में जहां ड्रग कार्टेल का पूरा साम्राज्य चलता है वहां ये घटनाएं बेहद आम हैं। यहां अपराधियों को कानून और सरकार का बिल्कुल भी डर नहीं है।

अमेरिकी प्रशासन भी अब मेक्सिको सरकार पर ड्रग कार्टेल और हिंसक अपराधों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दबाव बना रहा है। इस समय सिनालोआ में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए सुरक्षा एक बहुत बड़ी चुनौती बन चुकी है। सुरक्षा बल इस पूरे क्षेत्र में लगातार गश्त बढ़ा रहे हैं ताकि शांति बनी रहे।

सरकार के खिलाफ बोलने पर एनकाउंटर में मारा जा सकता हूं, सोनम वांगचुक का बड़ा दावा; मांगा अमित शाह का इस्तीफा

राहुल गांधी का बड़ा आरोप, मध्य प्रदेश चुनाव 2023 से शुरू हुई थी वोट चोरी; तकनीकी टीम ने की पुष्टि!

राहुल गांधी पर बीजेपी का पलटवार! सुधांशु बोले राहुल की राजनीतिक समझ शून्य, बैशाखी के दम पर जीतते हैं चुनाव

मोदी-शाह की जांच, वोट चोरी और इंदिरा गांधी का जिक्र; राहुल गांधी ने क्या-क्या सवाल खड़े किए? 10 बड़ी बातें

ईरान की अमेरिका को खुली चेतावनी, फिर हमला हुआ तो हिंद महासागर तक पहुंचेगा युद्ध; भारत पर कितना पड़ेगा असर?