US submarine Attack on IRIS DENA: श्रीलंकाई तट के पास भारत के विशाखापत्तनम से युद्धाभ्यास में भाग लेकर वापस जा रहे ईरानी युद्धपोत पर पनडुब्बी अटैक का वीडियो सामने आया है। यह वीडिया इतना भयावह है कि देखकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। दूसरी तरफ ईरान के युद्धपोत पर हुए अटैक को लेकर अमेरिका ने एक बड़ा दावा किया है।
अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने बुधवार को पेंटागन प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि यूएस नेवी की एक अटैक सबमरीन ने श्रीलंका के दक्षिणी तट के पास हिंद महासागर में ईरानी नेवी के मौज-क्लास फ्रिगेट "IRIS डेना" पर टॉरपीडो से हमला किया और उसे डुबो दिया।
हेगसेथ ने कहा कि जो ईरानी जहाज खुद को इंटरनेशनल पानी में सुरक्षित समझ रहा था उसे चुपचाप डूबा दिया गया। दूसरे विश्व युद्ध के बाद दुश्मन के जहाज पर यह पहला टॉरपीडो हमला है। इससे पहले श्रीलंका के विदेश मंत्री विजिथा हेराथ ने पार्लियामेंट को बताया कि ईरानी जहाज से डिस्ट्रेस कॉल मिलने के बाद श्रीलंकाई नेवी और एयर फोर्स ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। डिपार्टमेंट ऑफ वॉर ने इस विस्फोट का एक वीडियो भी जारी किया है।
जहाज पर सवार लगभग 180 नाविकों में से 32 से ज्यादा को बचा लिया गया है और अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि कई अन्य घायल हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना में 80 लोगों की मौत हो गई है। बाकी लापता लोगों की तलाश जारी है।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब ईरान और US और इजरायल के बीच युद्ध पांचवें दिन में पहुंच गया है। बुधवार को इजरायल ने तेहरान समेत कई ईरानी शहरों पर बड़े पैमाने पर हवाई हमले किए। एक इजरायली F-35 स्टील्थ फाइटर जेट ने तेहरान के ऊपर ईरानी एयर फोर्स के याक-130 एयरक्राफ्ट को मार गिराया।
इजरायली डिफेंस मिनिस्टर इजराइल काट्ज़ ने चेतावनी दी कि इजरायल का लक्ष्य ईरान के अगले सुप्रीम लीडर के रूप में चुने गए किसी भी व्यक्ति को 'खत्म' करना होगा। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि ईरानी शासन द्वारा नियुक्त कोई भी लीडर जो इज़रायल और US को धमकी देता है, या उसके लोगों की आवाज दबाता है, उसे खत्म कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: संमदर के अंदर शुरू हुई भयंकर जंग…ईरानी जहाज पर पनडुब्बी का अटैक, एक की मौत, कई घायल और 100 से ज्यादा लापता
ईरान ने इजरायल और आस-पास के देशों पर मिसाइल और ड्रोन हमले करके जवाबी कार्रवाई की। सुबह-सुबह तेहरान में धमाकों की आवाज़ें गूंजीं और सरकारी टेलीविजन ने शहर के बीच में तबाह इमारतों के दृश्य दिखाए। ईरानी हमलों ने तुर्की समेत कई देशों को प्रभावित किया, जहां NATO ने एक बैलिस्टिक मिसाइल को इंटरसेप्ट किया।