विदेश

हे भगवान ये तो गजब हुआ! पतंग उड़ाने वाला शख्स खुद हवा में उड़ गया- खुद ही देख लें VIDEO

मृणाल पाठक

जाफना: सोशल मीडिया (Social Media) की दुनिया में आए दिन कई तरह के अजीबोगरीब वीडियो वायरल (Viral Video) होते हैं, जिन्हें देखकर काफी हैरानी (Shocking Video) होती है। इस तरह के वीडियो लोगों को सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि भला ऐसा कैसे हो सकता है। क्या यह मुमकिन है? इन्हीं सवालों से मिलता-जुलता एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड (Trending Video) कर रहा है, जिसे देखकर आप उस पर विश्वास ही नहीं कर पाओगे। इस वीडियो ने सबको चौंका रखा है, क्योंकि इस वीडियो में कुछ ऐसा नज़ारा देखने मिला है, जिसे शायद ही अपने पहले कभी देखा होगा। 

इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो में हैरानी वाली बात ये है कि, भला कोई कैसे पतंग उड़ाते हुए खुद भी उड़ सकता है? जी हां, ऐसा हुआ है श्रीलंका के जाफना में। इंडिया टुडे की एक ऑनलाइन रिपोर्ट के अनुसार, यहां के एक क्षेत्र में पतंगबाजी की प्रतियोगिता हो रही थी, उसी दौरान यह चौंकाने वाला दृश्य देखने मिला। यह सब तब हुआ जब एक शख्स अपनी टीम के बाकी सदस्यों के साथ एक बड़े से पतंग की रस्सी को पकड़कर उछालने की कोशिश कर रहा था। उसी समय अचानक वह हवा में 30 फीट ऊपर उठ गया। 

शख्स को उड़ते देख उसके साथी दंग रह गए। पतंग इतनी भारी थी कि वह शख्स को ही अपने साथ हवा में उड़ा ले गई। शख्स हवा में रस्सी पकड़कर लटका रहा। इस दौरान उसके साथी चिल्लाते रहे कि 'रस्सी छोड़ दो नहीं तो पतंग और ऊपर चला जाएगा।' जिसके बाद पतंग जैसे ही कुछ नीचे आई, वैसे ही शख्स ने रस्सी छोड़ दी और वो जमीन पर आ गिरा। शख्स की जान तो बच गई, लेकिन गिरने की वजह से उसे मामूली चोटें आई हैं। 

जानकारी के मुताबिक, यह शख्स अपने साथियों के साथ जूट की रस्सियों से बंधी एक बड़ी पतंग को उड़ाने की कोशिश कर रहा था। फिर जैसे ही पतंग उड़ना शुरू हुई तो उसके साथियों ने रस्सी छोड़ दी लेकिन ये शख्स रस्सी पकड़ा ही रहा और इसी वजह से वह हवा में उड़ गया। फिलहाल वह ठीक है। बताया जा रहा है कि श्रीलंका के जाफना में थाई पोंगल के मौके पर पतंगबाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इसी दौरान यह हादसा हुआ। जिसका वीडियो वायरल हो गया है।  

तिरंगे की तस्वीर से आपत्ति! रेहान वाड्रा की प्रदर्शनी से 70 तस्वीरें हटाने का आदेश, जानें क्या है पूरा विवाद

मैं कोई ट्रैवल एजेंट नहीं हूं... राहुल गांधी विदेश यात्रा से जुड़े सवाल पर भड़के शशि थरूर, दिया दो टूक जवाब

बंगाल के मालदा में BJP कार्यकर्ता की हत्या, पहले धारदार से हथियार किया हमला, फिर मारी गोली, इलाके में तनाव

सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर जारी की पहली वीडियो, अपनी पहली किताब से दुनिया को कराया रूबरू

जमानत मिलते ही सौरभ दास और आशुतोष रांका को क्राइम ब्रांच का समन, आज दोपहर 12 बजे पूछताछ के लिए बुलाया