विदेश

ब्राजील में बड़ा हादसा, विमान में सवार सभी 62 लोगों के मौत की आशंका

ब्राजील में  शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया।  ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के एक शहर के आवासीय क्षेत्र में 62 लोगों को ले जा रहा एक विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

साक्षी सिंह

साओ पाउलो: ब्राजील में  शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया।  ब्राजील के साओ पाउलो राज्य के एक शहर के आवासीय क्षेत्र में 62 लोगों को ले जा रहा एक विमान शुक्रवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। एयरलाइन ने यह जानकारी दी है। इसने बताया कि यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि कितने लोग घायल हुए हैं या कितने लोगों की मौत हुई है।

राष्ट्रपति ने जताई शोक

एयरलाइन वोएपास ने एक बयान में पुष्टि की है कि साओ पाउलो के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ग्वारूलोस के लिए उड़ान भरने वाला विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है इसमें कहा गया है कि विमान में 58 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। बयान में यह नहीं बताया गया कि हादसा किस कारण से हुई। दक्षिणी ब्राजील में एक कार्यक्रम में राष्ट्रपति लुईस इनासियो लूला दा सिल्वा ने समाचार साझा करते समय भीड़ से खड़े होकर एक मिनट का मौन रखने को कहा।

सभी की मौत की आशंका 

साओ पाउलो ने कहा कि ऐसा लगता है कि विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल के सदस्य मर चुके हैं, हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि यह जानकारी कैसे प्राप्त हुई। अग्निशमन विभाग, सैन्य पुलिस और नागरिक सुरक्षा प्राधिकरण ने विन्हेडो में हादसा स्थल पर टीमें भेजीं। ब्राजील के टेलीविजन नेटवर्क ग्लोबोन्यूज ने एक बड़े क्षेत्र में आग लगने और घरों से भरे आवासीय क्षेत्र में एक विमान के मलबे से धुआं निकलने का दृश्य दिखाया।

दिल्ली में कॉकरोचों को निपटाने आ गई लाल हिट जनता पार्टी, अभिजीत दीपके को दी खुली चुनौती

टाइगर श्रॉफ पर हमला को लेकर एक्शन मोड में सीएम देवेंद्र फडणवीस, कहा- दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा बदलाव, जम्मू-कटरा रूट की कई ट्रेनों की टाइमिंग बदली, चेक करें नया टाइम-टेबल

पांडुरंग शास्त्री आठवले: जापान में एक विदेशी के तीखे सवाल ने दादाजी काे गांवों की खाक छानने पर किया मजबूर

Tiger Shroff Attack Live: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया