अमेरिकी श्रम मंत्री लोरी शावेज-डेरेमर ने इस्तीफा दिया (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

ट्रंप की मंत्री को पूल पार्टी करना पड़ा भारी, विवाद के बाद देना पड़ा इस्तीफा, लगे कई और गंभीर आरोप

US Labor Secretary Pool Party Scandal: अमेरिकी श्रम मंत्री लोरी शावेज-डेरेमर ने पद से इस्तीफा दिया। शटडाउन के दौरान पूल पार्टी और शराब के सेवन जैसे गंभीर आरोपों के बाद ट्रंप कैबिनेट में मची खलबली।

अक्षय साहू

Lori Chavez-Deremer Resigns: अमेरिकी श्रम मंत्री लोरी शावेज-डेरेमर के इस्तीफे को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने अमेरिका में सरकारी शटडाउन के दौरान कथित तौर पर सरकारी खर्च पर पूल पार्टी आयोजित की। इस मामले की जांच शुरू होने के बाद उन्होंने नैतिक आधार पर अपने पद से इस्तीफा देने की घोषणा कर दी।

यह हाल के दिनों में तीसरा मौका है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की कैबिनेट से किसी मंत्री का इस्तीफा हुआ है। 58 वर्षीय चावेज-डेरेमर को दूसरी बार सरकार में शामिल किए जाने के बाद श्रम मंत्री बनाया गया था।

लोरी शावेज पर कई गंभीर आरोप

मीडिया आउटलेट न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, उनके खिलाफ दर्ज शिकायतों में कई गंभीर आरोप शामिल हैं। बताया गया कि वह अपने कर्मचारियों पर गुस्सा करती थीं और काम के दौरान शराब का सेवन भी करती थीं। इसके अलावा उन पर अपने करीबी अधिकारियों को सरकारी खर्च पर विदेश यात्राओं पर भेजने का भी आरोप लगा, जिसे नियमों का उल्लंघन माना गया है। एक अन्य आरोप यह भी है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग किया और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े नियमों का गलत तरीके से उपयोग किया। उनके विभाग के चार अन्य अधिकारियों ने भी इस विवाद के चलते इस्तीफा दे दिया है।

शटडाउन में की थी पूल पार्टी

डेरेमर अक्टूबर 2025 में उस समय विवादों में आईं, जब अमेरिका में शटडाउन की स्थिति बनी हुई थी। उस दौरान उनके सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूर रहने और अपने दोस्तों के साथ कथित तौर पर पूल पार्टी में शामिल होने की खबरें सामने आईं, जिससे राजनीतिक हलकों में आलोचना तेज हो गई।

जांच में यह भी सामने आया कि वह अक्सर काम के समय क्लबों में जाकर शराब पीती थीं और सरकारी संसाधनों का निजी उपयोग करने के आरोप भी उनके खिलाफ सही पाए गए। प्रारंभिक जांच रिपोर्ट सीनेट को भेजी गई, जिसके बाद उनके इस्तीफे का रास्ता साफ हो गया।

ट्रंप प्रशासन की कार्यशैली पर उठे सवाल

व्हाइट हाउस के प्रवक्ता स्टीवन चेउंग ने बयान देते हुए कहा कि डेरेमर ने निजी क्षेत्र में अवसरों को देखते हुए इस्तीफा दिया है और अपने कार्यकाल में उन्होंने श्रम क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। फिलहाल यह मामला अमेरिकी राजनीति में चर्चा का विषय बना हुआ है और ट्रंप प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Red Fort Blast: मदर ऑफ शैतान से हुआ धमाका, कार को ही बना दिया था बम...NIA चार्जशीट में क्या-क्या सामने आया?

Kal Ka Mausam: दिल्ली-UP से बिहार तक कैसा रहेगा मौसम? 25 राज्यों में बारिश का अलर्ट

BRICS Summit: दिल्ली के भारत मंडपम में सजेगा ब्रिक्स सम्मेलन का मंच, विदेश मंत्रालय ने जारी किया शेड्यूल

राहुल गांधी कोई VVIP नहीं दलील पर CJI बोले- हमारे सामने सब बराबर, मानहानि मामले में जल्द सुनवाई से किया इनकार

आकृति चौधरी NSA केस में नया मोड़! इलाहाबाद HC के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची योगी सरकार