भारतीय युवक की फोटो। सोर्स- सोशल मीडिया
विदेश

चीनी महिला की हत्या करने वाला भारतीय युवक दीपक संधू कौन? जिसे लंदन में हुई 28 साल की जेल

Indian Man Life Sentence In London: ब्रिटेन में भारतीय युवक दीपक संधू को चीनी महिला शियाओकिंग के की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। दोषी को कम से कम 28 साल जेल में रहना होगा।

अमन कुमार पाण्डेय

Highlights

  • भारतीय युवक दीपक संधू को ब्रिटेन में उम्रकैद की सजा

  • 500 पाउंड की चोरी के विवाद में चीनी महिला की हत्या

  • अदालत ने कम से कम 28 साल जेल में रहने का आदेश दिया

  • हत्या के बाद भारत भागने की कोशिश में आरोपी गिरफ्तार हुआ

London Indian Man Life Sentence: ब्रिटेन में एक भारतीय युवक को चीनी महिला की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। आरोपी दीपक संधू (24) को कम से कम 28 साल जेल में बिताने होंगे। उसने कथित तौर पर 500 पाउंड की चोरी और रिश्ता खत्म होने के विवाद के बाद महिला की हत्या कर दी थी। स्काई न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को लंदन की ओल्ड बेली अदालत ने यह सजा सुनाई। एक दिन पहले ही जूरी ने उसे हत्या का दोषी करार दिया था।

मृतका की पहचान 39 वर्षीय शियाओकिंग के के रूप में हुई है। 10 दिसंबर 2025 को पश्चिमी लंदन के अर्ल्स कोर्ट स्थित ओल्ड ब्रॉम्पटन रोड पर उनके कमरे में शव मिला था। उनके शरीर पर कई चोटें थीं और गर्दन पर चाकू से किया गया घाव जानलेवा साबित हुआ।

500 Pound की चोरी से बिगड़े रिश्ते

अदालत में बताया गया कि भारतीय राज्य पंजाब के दीपक और चीनी महिला शियाओकिंग की मुलाकात 2025 की शुरुआत में साउथैम्पटन में हुई थी। दोनों अनुवाद एप के जरिए बातचीत करते थे और उनके बीच संबंध बन गए थे। बाद में महिला लंदन चली गईं। इसी दौरान शियाओकिंग को पता चला कि दीपक ने उनके हैंडबैग से 500 पाउंड चुरा लिए हैं।

अभियोजन पक्ष के अनुसार, दीपक ने अपनी पढ़ाई, नौकरी और निजी जिंदगी को लेकर भी कई झूठ बोले थे। उसने खुद को मॉडल और अभिनेता बताया था। पैसे वापस मांगने और झूठ पकड़े जाने के बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। दीपक ने महिला को धमकी भरे संदेश भेजे और एक परिचित से बदला लेने की बात भी की।

हत्या के बाद भारत भागने की कोशिश

9 दिसंबर 2025 को दीपक चाकू लेकर साउथैम्पटन से लंदन पहुंचा। सीसीटीवी फुटेज में वह महिला के आवास पर चेहरा ढककर आता दिखाई दिया। करीब 90 मिनट बाद वह वहां से चला गया।

हत्या के बाद उसने भारत में अपनी बहन से संपर्क किया और बर्मिंघम से मुंबई की फ्लाइट बुक की। पुलिस ने 12 दिसंबर को उसे बर्मिंघम एयरपोर्ट की ओर जा रही बस में गिरफ्तार कर लिया। जांच में घटनास्थल से मिले खून के निशान और संदेशों समेत कई सबूत सामने आए।

दीपक ने हत्या से इनकार किया था, लेकिन जूरी ने करीब दो घंटे विचार-विमर्श के बाद उसे दोषी ठहराया। अदालत ने इसे सुनियोजित हमला बताया। न्यायाधीश फिलिप काट्ज ने कहा कि महिला ने आरोपी के साथ अच्छा व्यवहार किया, लेकिन उसने चोरी और हत्या से इसका जवाब दिया।

CJP Protest LIVE: अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, जल्द होंगे रिहा

कांग्रेस ने बुक किया रामलीला मैदान, बड़े आंदोलन की तैयारी; दिल्ली पुलिस से भी मिली परमिशन

CJP चीफ अभिजीत दिपके को SEM कोर्ट से मिली जमानत, अब किन शर्तों का करना होगा पालन?

सुप्रीम कोर्ट की तीखी टिप्पणी: इंटरनेट का प्रयोग सभी का मौलिक अधिकार, इसमें बच्चे भी शामिल

पंजाब की जेलों से चल रहा ड्रग्स का धंधा, सुनील जाखड़ ने अमित शाह को दी खबर, NIA और ED जांच की मांग