कीव पर रूस ने बरसाए बम (सोर्स- सोशल मीडिया) 
विदेश

रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों से कीव में तबाही, 6 की मौत, शांति वार्ता के बीच युद्ध और भड़का

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन शांति वार्ताओं के बीच दोनों देशों ने हमले तेज किए, कीव में ऊर्जा ढांचा बुरी तरह प्रभावित हुआ जबकि रोस्तोव में ड्रोन हमलों से कई लोगों की मौत और घायल हुए।

अक्षय साहू

Russia Attacks on Ukraine: रूस-यूक्रेन के बीच जारी युद्ध और गहराता जा रहा है, दोनों देशों के बीच कई दौर की शांति वार्ता हो चुकी है लेकिन इसके बाद भी संघर्ष समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा सूचना के मुताबित रूस ने यूक्रेन पर बड़े पैमाने पर मिसाइल-ड्रोन हमला तेज कर दिए हैं। मंगलवार को हुए हमलों में कम से कम 6 लोग की मौत हो गई, जबकि दक्षिणी रूस में यूक्रेन द्वारा किए गए ड्रोन हमलों में 3 लोगों की जान गई।

रिपोर्टों के मुताबिक, हमलों के बाद कीव में बिजली, पानी और हीटिंग सिस्टम बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कीव के द्निप्रोव्स्की जिले की एक नौ मंजिला इमारत में भीषण आग दिखाई दे रही है। कीव के मेयर विटाली क्लित्श्को ने बताया कि द्निप्रोव्स्की जिले में 2 लोगों की मौत हुई और 5 घायल हुए, जबकि मध्य पेचेर्स्क जिले में एक अन्य आवासीय भवन को गंभीर नुकसान पहुंचा है।

रूसी हमले से बिजली-पानी ठप

कीव प्रशासन के प्रमुख तिमोर तकाचेंको के मुताबिक, दूसरी लहर के हमलों में पश्चिमी स्वियातोशिन्स्की जिले की एक गैर-आवासीय इमारत पर हमला हुआ, जिसमें 4 लोगों की जान गई और 3 अन्य घायल हुए। यूक्रेन के ऊर्जा मंत्रालय ने स्वीकार किया कि ऊर्जा ढांचे को भारी नुकसान हुआ है, हालांकि विस्तृत आकलन अभी बाकी है। ओडेसा क्षेत्र में भी रूसी हमलों ने बंदरगाह और ऊर्जा अवसंरचना को निशाना बनाया, जिससे दो बच्चों समेत 6 लोग घायल हुए।

इसी बीच, रूस के रोस्तोव क्षेत्र के टैगान्रोग शहर में रातभर चले यूक्रेनी ड्रोन हमलों में 3 लोगों की मौत और 8 घायल होने की सूचना है। रोस्तोव के गवर्नर यूरी स्ल्यूसर के मुताबिक, इन हमलों ने निजी घरों, बहुमंजिला इमारतों, एक गोदाम, एक पेंट की दुकान और कई सामाजिक सुविधाओं को नुकसान पहुंचाया।

दो दिन पहले हुई थी शांति वार्ता

रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि मंगलवार रात से बुधवार सुबह तक उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने रूस के विभिन्न क्षेत्रों और कब्जे वाले क्रीमिया के ऊपर कुल 249 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए, जिनमें से 116 ड्रोन काला सागर के ऊपर नष्ट किए गए। गौरतलब है कि ये ताजा हमले जिनेवा में अमेरिका की मध्यस्थता में हुई रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के सिर्फ दो दिन बाद हुए हैं।

MLC Election 2026 LIVE: फतेहपुर-मुजफ्फरनगर में भिड़ें सपा-भाजपा कार्यकर्ता; 4 राज्यों की 28 सीटों पर मतदान

भारत के शौर्य कमांडो कौन हैं? जो अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों का कर रहे सामना

अरुणाचल में तंबू लगा रही चीन की सेना, ITBP और PLA आमने-सामने; चीन को जवाब कैसे देगा भारत?

रेहान वाड्रा की तस्वीरें हटाने वालों को शशि थरूर ने कहा थैंक्यू, कांग्रेस MP ने ली चुटकी, बताया क्या था जरूरी

राहुल गांधी एक फेल प्रोडक्ट हैं, भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, पेश किए सबूत