ईरान का ट्रंप को सख्त संदेश , फोटो ( सो. सोशल मीडिया ) 
विदेश

'सुन ले अमेरिका...' अगर हमला किया तो जवाब होगा भयानक, जंग के बीच खामेनेई ने दी ट्रंप को धमकी

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ईरान किसी भी हालात में हार नहीं मानेगा। खामेनेई ने यह भी आगाह किया..

अमन उपाध्याय

तेहरान: ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बीच अब अमेरिका ने भी हस्तक्षेप करने की चेतावनी दी है। इस माहौल में ईरान के 86 वर्षीय सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने कड़ा रुख अपनाते हुए अमेरिका और इजराइल दोनों को सख्त संदेश दिया है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार, खामेनेई ने स्पष्ट किया कि यदि अमेरिका किसी भी तरह की सैन्य कार्रवाई करता है, तो उसके गंभीर परिणाम होंगे, जिनकी भरपाई असंभव होगी।

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने राष्ट्रीय टेलीविजन पर देश को संबोधित करते हुए कहा कि जो लोग ईरान, उसकी संस्कृति, जनता और इतिहास को सही मायनों में जानते हैं, वे इस देश से कभी धमकी की भाषा में बात नहीं करेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरानी जनता को दबाया नहीं जा सकता। खामेनेई ने अमेरिका को चेताते हुए कहा कि यदि अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई की कोशिश की, तो उसे ऐसा नुकसान उठाना पड़ेगा जिसकी भरपाई संभव नहीं होगी। अपने संबोधन में उन्होंने इज़रायल को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।

ट्रंप ने दी खामेनेई को धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान से 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' की मांग पर अयातुल्ला खामेनेई ने दोटूक जवाब दिया। ट्रंप ने यह भी दावा किया था कि अमेरिका को खामेनेई की मौजूदगी की सटीक जानकारी है, लेकिन फिलहाल उन्हें मारने का कोई इरादा नहीं है। इस पर खामेनेई ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा, "जो लोग ईरान के इतिहास से वाकिफ हैं, वे धमकी देने की भाषा का इस्तेमाल नहीं करते।"

ईरानी सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खामेनेई ने इज़राइल पर कड़ा हमला करते हुए कहा कि उसने ईरान की हवाई सीमा का उल्लंघन कर एक गंभीर भूल की है। यह ईरान की "लाल रेखा" है, और जो भी इसे पार करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि इस हरकत के लिए इज़राइल को भारी कीमत चुकानी होगी।

खामेनेई ने देश की जनता से एकजुटता बनाए रखने की अपील की और आश्वासन दिया कि शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। उन्होंने ईरानी सेना की सराहना करते हुए कहा कि उसकी बहादुरी ही देश की आत्मनिर्भरता और आत्मविश्वास की बुनियाद है।

कावेरी के लिए कड़ा संघर्ष, तमिलनाडु में नदी की रेत में दफन हुए किसान, कर्नाटक सरकार की मेकेदातु बांध पर बवाल

FICCI के शताब्दी सम्मेलन में PM मोदी का संबोधन, बोले- पिछले 12 वर्षों में भारत की अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदली

पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तारीकरण का रास्ता साफ, SEIAA ने दी मंजूरी; ₹375.33 करोड़ से बनेगा 3,000 मीटर लंबा रनवे

रानी लक्ष्मीबाई: मातृशक्ति के साहस की वह गाथा, जिसने अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिला दी

रिकोव वेंचर्स ने जुटाए 56.25 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र-कर्नाटक में रिसाइक्लिंग इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार