Credit: iStock 
विदेश

भारतीय-अमेरिकी राधा अयंगर को यूएस प्रेसिडेंट बाइडन ने दी पेंटागन में बड़ी जिम्मेदारी

अविनाश पांडे

अमेरिका: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय-अमेरिकी राधा अयंगर प्लंब को पेंटागन के एक शीर्ष पद के लिए नामित किया है। प्लंब अभी रक्षा उपमंत्री की चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में सेवाएं दे रही हैं। प्लंब को बुधवार को ‘डिफेंस फॉर ऐक्विजिशन एंड सस्टेनमेंट' के उप अवर सचिव के पद के लिए नामित किया गया है।

चीफ ऑफ स्टाफ के रूप में अपनी नियुक्ति से पहले, प्लंब गूगल में विश्वास एवं सुरक्षा के लिए अनुसंधान एवं अंतर्दृष्टि की निदेशक थीं और व्यापार विश्लेषण, डेटा विज्ञान तथा तकनीकी अनुसंधान संबंधित टीम का नेतृत्व करती थीं।

राधा फेसबुक में ग्लोबल हेड ऑफ पॉलिसी एनालिसिस के रूप में भी सेवाएं दे चुकी हैं, जहां उन्होंने उच्च जोखिम व उच्च नुकसान, गंभीर एवं महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों से जुड़ी समस्याओं से निपटने के लिए काम किया है। उन्होंने रक्षा मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय और व्हाइट हाउस राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राष्ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों पर कई वरिष्ठ पदों पर भी अपनी सेवाएं दी हैं।(एजेंसी)

अब नहीं जाएंगे जंतर-मंतर...रिहाई के लिए सौरव दास और आशुतोष रांका ने क्या-क्या वादे किए?

अजेय रणनीतिकार: चुनावी रिकॉर्ड से लेकर बूथ मैनेजमेंट तक, कैसे काम करती है अमित शाह की रणनीति?

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन