बेंजामिन नेतन्याहू, जेडी वेंस (सोर्स- सोशल मीडिया)
विदेश

ट्रंप के जिगरी पर जेडी वेंस को नहीं भरोसा, प्रधानमंत्री पद के लिए समर्थन से किया इनकार, बोले- मेरा फोकस US पर

Israel Election 2026: इजरायल चुनाव से पहले जेडी वेंस ने नेतन्याहू को समर्थन देने से दूरी बनाई है, जबकि ट्रंप उनके समर्थन में खड़े हैं। जानिए अमेरिकी राजनीति और इजरायल के रिश्तों पर इसका संभावित असर।

अक्षय साहू

Highlights:

  • जेडी वेंस ने इजरायली चुनाव में नेतन्याहू का समर्थन करने से इनकार किया

  • डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू के प्रति अपना खुला समर्थन दोहराया

  • वेंस ने नवंबर के अमेरिकी मिडटर्म चुनावों को अपनी प्राथमिकता बताया

JD Vance Netanyahu Election: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने बेंजामिन नेतन्याहू को इजरायल की दोबारा प्रधानमंत्री चुने जाने को लेकर अपना समर्थन देने से इनकार कर दिया है। इजरायल में अगले हफ्ते 27 अक्टूबर को आम चुनाव होने वाले हैं। गाजा में हमास के साथ जारी युद्ध और जनता द्वारा किए जा रहे लगातार प्रदर्शनों के चलते नेतन्याहू की जीत को काफी मुश्किल माना जा रहा है। 

दिलस्चप बात यह कि वेंस ने जहां नेतन्याहू को समर्थन देने से इनकार कर दिया है, वहीं राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनका खुला समर्थन किया है। ट्रंप इजरायली प्रधानमंत्री को अपना सबसे दोस्त मानते हैं और उनका मानना है कि इजरायल जिस स्थिति से गुजर रहा है ऐसे में देश को बेंजामिन नेतन्याहू जैसे कड़े फैसले लेने वाले नेता की जरुरत है। 

मिडटर्म्स इलेक्शन पर मेरा फोकस 

एक मीडिया इंटरव्यू में ट्रंप नेतन्याहू के समर्थन पर सवाल पूछे जाने पर जेडी वेंस ने कहा कि, राष्ट्रपति के पास अमेरिकन या अंतरराष्ट्रीय राजनीति इतिहास में सबसे असरदार मसर्थक है। उन्होंने कहा कि मैं अमेरिकन उम्मीदवार का समर्थन करता हूं,  मेरा ध्यान फिलहाल नवंबर में होने वाले मिडटर्म्स इलेक्शन है और अभी उसी पर फोकस करना चाहता हूं। इसलिए, मैं इजरायली चुनाव में शामिल नहीं हो रहा हूं।

हालांकि, वेंस ने पिछले साल में हंगरी के उस समय के प्रधानमंत्री विक्टर ओरबान के लिए कैंपेन किया था, इससे पहले कि उनकी पार्टी संसदीय चुनाव हार गई।रिपब्लिकन यहूदी समुदाय के अंदर, यहूदी अमेरिकियों के प्रति वेंस के पक्के इरादे और अमेरिका और इजरायल के बीच रणनीतिक साझेदारी को लेकर शक रहा है। इसके अलावा, मिडटर्म इलेक्शन से पहले राजनीतिक स्पेक्ट्रम  में यहूदी विरोधी भावनों को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं।

डेमोक्रेट्स उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद को लेकर चिंता

रिपब्लिकन डेमोक्रेट्स, खासकर मिशिगन डेमोक्रेटिक सीनेट उम्मीदवार अब्दुल अल-सईद को यहूदियों और इजरायल के खिलाफ दुश्मन के तौर पर दिखाने के लिए बेताब रहे हैं, जबकि वे अपने अंदरूनी झगड़ों से निपट रहे हैं।

इजरायल और वेंस के बीच मनमुटाव

वेंस ने इजरायली सरकार के कुछ खास सदस्यों की खुलकर आलोचना की है, खासकर ट्रंप प्रशासन की कूटनीतिक बातचीत और ईरान के साथ शुरुआती समझौतों के उनके सार्वजनिक विरोध को लेकर।

उन्होंने कहा था कि डोनाल्ड ट्रंप पूरी दुनिया में अकेले ऐसे राष्ट्राध्यक्ष हैं जो इस समय इजरायल देश के प्रति हमदर्दी रखते हैं।वेंस ने चेतावनी दी कि इजरायली अधिकारी वैश्विक महाशक्ति के साथ संबंधों को खतरे में डालकर सब कुछ खोने का जोखिम उठा रहे हैं। वेंस ने नेतन्याहू के कैबिनेट सदस्यों को याद दिलाया कि इजरायल की रक्षा करने वाले दो-तिहाई रक्षात्मक  हथियार अमेरिकी हाथों से बनाए गए हैं और अमेरिकी टैक्स डॉलर से खरीदे गए हैं।

वेंस ने दी थी सख्त चेतावनी

वेंस ने कहा, इजरायल के लिए समस्या डोनाल्ड ट्रंप नहीं हैं, और इजरायल में जो कोई भी सोचता है कि उनकी सबसे बड़ी समस्या अमेरिकी राष्ट्रपति हैं, उन्हें जागने और उस देश के हालात की असलियत को समझने की जरूरत है।

पंजाब दौरे से वापस लौटते ही गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान, नशे पर अंतिम वार का डेडलाइन फिक्स!

उधमपुर में गहरी खाई में गिरी बस, दर्दनाक हादसे में 2 की मौत, 16 यात्री घायल

त्योहार से पहले भारत समेत कई देशों में सोने की मांग बढ़ी, कीमतों में आई तेजी, NDB रिपोर्ट में दावा

साड़ी पहन AK-47 से फायरिंग करती दिखीं IPS अंकिता शर्मा, दशहरे पर VIDEO वायरल

IMD Alert: बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर बनने के आसार, दक्षिण भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट