प्रतीकात्मक तस्वीर 
विदेश

इजरायल का ईरान पर बड़ा हमला, तेहरान सहित कई शहरों में किए जोरदार बमबारी

इजरायल ने ईरान पर जोरदार हमला बोला है। इजरायल ने आज यानी 26 अक्टूबर को ईरान की राजधानी तेहरान और उसके पास के कई इलाकों में बमबारी की है। इस बात की पुष्टि इजरायल की सेना ने खुद की है।

प्रीति शर्मा

Israel Attack on Iran: इजरायल ने ईरान पर जोरदार हमला बोला है। इजरायल ने आज यानी 26 अक्टूबर को ईरान की राजधानी तेहरान और उसके पास के कई इलाकों में बमबारी की है। इस बात की पुष्टि इजरायल की सेना ने खुद की है। आईडीएफ (IDF)द्वारा सोशल मीडिया एक्स पर जारी किए गए बयान के अनुसार ईरान की ओर से कई महीनों से लगातार किए गए हमलों का जवाब में ये एक्शन लिया गया है। वहीं, ईरान की मीडिया ने भी इस हमले की जानकारी दी है। जानकारी के अनुसार इजरायल ने तेहरान के पास कई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाते हुए हमले किए हैं।

आईडीएफ (IDF) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इजरायल के खिलाफ ईरान की ओर से कई महीनों से लगातार हमले किए जा रहे थे इसके जवाब में इजरायल रक्षा बलों ने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले कर रही है। उन्होंने बताया कि ईरान और उसके प्रॉक्सी 7 अक्टूबर से सात मोर्चों पर लगातार इजरायल पर हमला कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के दूसरे देशों की तरह इजरायल के पास भी प्रतिक्रिया देने का अधिकार है। देश और लोगों की सुरक्षा के लिए जो करना पड़ेगा वो किया जाएगा।

वहीं, सीरिया की सरकारी एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने दक्षिण और मध्य सीरिया में भी कई सैन्य स्थलों पर हमले किए है। ये हमले ठीक उसी समय किए गए जब ईरान पर हमले शुरू हुए। जवाब में सीरिय ने कुछ इजरायली मिसाइलों को भी मार गिराया है। वहीं, इस हमले की जानकारी अमेरिका को भी दी गई है। अमेरिका के एक अधिकारी ने कहा कि वॉशिंगटन इजरायल की ओर से लिए गए इस एक्शन के बारे में जानता था और स्थिति पर नज़र बनाए हुए है।

ईरान ने किए इजरायल पर हमले

हिज्बुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह की मौत और दक्षिणी लेबनान में इजरायल के ग्राउंड ऑपरेशन के बीच अक्टूबर के शुरुआत में ईरान ने इजरायल पर करीब 180 मिसाइल दागी थी। जिसके बाद ईरान के लगातार हमले जारी थे। वहीं, इजरायल ने भी कहा था कि इसका जवाब जरूर मिलेगा।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब