इसराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू 
विदेश

हिज्बुल्लाह को धुआं-धुआं करने को बेताब है इसराइल, बड़ा युद्ध होने का मंडरा रहा खतरा

लेबनान में लगातार हुए एक के बाद एक हमले को देखकर लगता है इसराइल ने हिज्बुल्लाह से जंग लड़ने को तैयार है। इसराइल के रक्षा मंत्री की ओर से युद्ध के नए चरण की घोषणा किये जाने और लेबनान में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में विस्फोट होने के साथ ही इसराइल और हिज्बुल्ला के बीच बड़ा युद्ध होने का खतरा बढ़ गया है।

साक्षी सिंह

यरुशलम: लेबनान में लगातार हुए एक के बाद एक हमले को देखकर लगता है इसराइल ने हिज्बुल्लाह से जंग लड़ने को तैयार है। इसराइल के रक्षा मंत्री की ओर से युद्ध के नए चरण की घोषणा किये जाने और लेबनान में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में विस्फोट होने के साथ ही इसराइल और हिज्बुल्ला के बीच बड़ा युद्ध होने का खतरा बढ़ गया है।

लेबनान में पेजर में हुए धमाकों के एक दिन बाद बुधवार को भी देश के कई हिस्सों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में विस्फोट की घटनाएं हुईं जिनमें कम से कम 20 लोगों की मौत हो गई और बड़ी संख्या में लोग घायल हो गये। इसराइल और हिज्बुल्ला के बीच संघर्ष के बीच इन विस्फोटों के बाद तनाव और बढ़ गया है, जिसके एक पूर्ण युद्ध में बदलने का खतरा उत्पन्न हो गया है।

ये भी पढ़ें:-कनाडा ने विदेशी छात्रों के लिए खड़ी की मुसीबत, खासकर भारतीयों को हाेगी दिक्कत

संघर्ष के कूटनीतिक समाधान की उम्मीदें तेजी से खत्म होती दिख रही हैं, क्योंकि इजराइल ने देश के उत्तर में यथास्थिति को बदलने की इच्छा जताई है। हाल के दिनों में इजराइल ने एक शक्तिशाली लड़ाकू बल को उत्तरी सीमा तक तैनात कर दिया है और अधिकारियों ने अपनी बयानबाजी तेज कर दी है। इसराइल और हिज्बुल्ला के बीच लड़ाई बढ़ गई है लेकिन दोनों पूर्ण युद्ध से बचने के लिए सतर्क रहे हैं।

तीखी बयानबाजी

सेवानिवृत्त इसराइली ब्रिगेडियर ने कहा, आप हजारों लोगों पर हमला करते हैं और सोचते हैं कि युद्ध नहीं होने वाला है। सेना ने कहा कि उसने इस सप्ताह सीमा पर कई अभ्यास किए हैं। इसराइल की उत्तरी कमान के प्रमुख मेजर जनरल ओरी गॉर्डिन ने कहा कि मिशन स्पष्ट है। हम जल्द से जल्द सुरक्षा स्थिति की वास्तविकता को बदलने के लिए दृढ़ हैं।'सैन्य गतिविधियों के साथ-साथ इसराइल के नेताओं की ओर से भी तीखी बयानबाजी की गई है।

नेतन्याहू ने नहीं लिया फैसला

रक्षा मंत्री योआव गैलेंट ने बुधवार रात युद्ध के एक नए चरण की शुरुआत की घोषणा की। बुधवार को शीर्ष सुरक्षा अधिकारियों के साथ बैठक के बाद, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने घोषणा की कि हम उत्तर के निवासियों को सुरक्षित रूप से उनके घरों तक पहुंचाएंगे। इसराइली मीडिया ने बुधवार को बताया कि सरकार ने अभी तक यह निर्णय नहीं लिया है कि लेबनान में कोई बड़ा हमला किया जाए या नहीं।

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच